Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

national space day

NATIONAL SPACE DAY 2026: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सरकार ने बताया- भारत की स्पेस इकोनॉमी 9 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जिसके अगले दशक में 40-45 अरब डॉलर होने का अनुमान है. वहीं, देश में पंजीकृत स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 440 हो गई है.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अमित शाह ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता और ISRO वैज्ञानिकों के योगदान को याद किया.उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों, युवाओं और निवेशकों से अंतरिक्ष क्षेत्र में नए प्रयोग और तकनीक विकसित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में ISRO और स्पेस सेक्टर की भूमिका बेहद अहम होगी.

National Space Day: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत जल्द ही गगनयान मिशन के साथ अंतरिक्ष में नई छलांग लगाएगा और आने वाले समय में देश अपना खुद का स्पेस स्टेशन भी स्थापित करेगा.

आज भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है. 23 अगस्त 2023 को भारत चंद्रयान 3 मिशन के जरिए चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना और चांद के दक्षिण ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला.

Chandrayaan 3: ISRO के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 मिशन के तहत लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के जरिए इतिहास रच दिया था. भारत दुनिया का पहला देश बन गया जो कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा. अब इसे लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा.