राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 पर पीएम मोदी का संदेश
PM Modi National Space Day 2026: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के पावन और गौरवमयी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, वैज्ञानिकों और वैश्विक निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें बड़े सपने देखने चाहिए, अधिक से अधिक नई तकनीकें और चीजें बनानी चाहिए और अंतरिक्ष की नई सीमाओं को पार करना चाहिए.
पीएम मोदी ने एक भावुक और कड़क संदेश साझा करते हुए कहा कि “हाथ में तिरंगा है, अंतरिक्ष है और 140 करोड़ देशवासियों का सपना है-वही हम सबका संकल्प है.
Happy National Space Day! 🛰️
Here’s to dreaming even bigger, innovating more and pushing newer frontiers…. pic.twitter.com/ZebTBth2bA
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2026
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day 2026) के अवसर पर जारी किए गए अपने विशेष वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अयोध्या में कहा था कि यह नए कालचक्र की शुरुआत है. यह एक नए काल क्षेत्र का उद्गम है, जहां ग्लोबल ऑर्डर में भारत अपना स्पेस लगातार बड़ा बना रहा है.
यह हमारे स्पेस प्रोग्राम में भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री ने आगे जोर देकर कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के जिस महा-संकल्प को लेकर पूरा देश आगे बढ़ रहा है, उस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में हमारे स्पेस सेक्टर और इसरो (ISRO) की भूमिका सबसे अहम और ऐतिहासिक है.
ये भी पढ़ें-व्यापार से लेकर साझेदार तक…ईरान के साथ संबंध रखने वाले देशों पर ट्रंप चलाएंगे डंडा, भारत पर भी पड़ेगा असर
प्रधानमंत्री ने आज के युवा इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की ‘जेन-जी’ पीढ़ी नई-नई स्पेस टेक्नोलॉजी तैयार कर रही है. चाहे प्रोपल्शन सिस्टम हो, कंपोजिट मटेरियल हो, रॉकेट स्टेजेज हों या सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स-भारत का युवा आज उन जटिल क्षेत्रों में काम कर रहा है जिनकी कुछ साल पहले कल्पना भी संभव नहीं थी.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का प्राइवेट स्पेस टैलेंट आज दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रहा है और ग्लोबल इंवेस्टर्स के लिए भारतीय स्पेस सेक्टर एक बड़ा आकर्षण केंद्र बन चुका है. इसके साथ ही इसरो की सफलताओं और रॉकेट काउंटडाउन को देखकर देश का हर बच्चा वैज्ञानिक बनने के सपने देख रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…