Bharat Express DD Free Dish

व्यापार से लेकर साझेदार तक…ईरान के साथ संबंध रखने वाले देशों पर ट्रंप चलाएंगे डंडा, भारत पर भी पड़ेगा असर

Iran Economic Blockade: ट्रंप ने धमकी दी है कि वो ईरान के खिलाफ अबतक का सबसे बड़ा आर्थिक बाड़ेबंदी करने जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने ईरान का समर्थन करने वाले देशों को भी कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है. अगर ट्रंप ऐसा करते हैं तो इसका असर भारत पर भी पड़ेगा.

Trump sanctions threat Iran trade partners

ईरान के साथ संबंध रखने वाले देशों पर ट्रंप लगायेंगे आर्थिक प्रतिबंध (Image- truthsocial/@realDonaldTrump )

Iran Economic Blockade: पिछले लगभग 6 महीनों से ताबड़तोड़ हमलों के बावजूद अमेरिका ईरान को अबतक घुटनों पर लाने में नाकाम रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं ताकि ईरान पर दबाव बनाया जा सके. अब ट्रंप ने एक नई चाल चली है. उन्होंने ना सिर्फ ईरान बल्कि उसके समर्थक देशों को भी सजा देने की घोषणा की है.

ट्रंप ने धमकी दी है कि वो ईरान के खिलाफ अबतक का सबसे बड़ा आर्थिक बाड़ेबंदी करने जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने ईरान का समर्थन करने वाले देशों को भी कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है. अगर ट्रंप ऐसा करते हैं तो इसका असर भारत पर भी पड़ेगा.

ईरान के कुछ प्रमुख व्यापारिक साझेदार जिनपर ट्रंप की गाज गिर सकती है. इनमें पाकिस्तान और भारत सहित चीन भी शामिल है.

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक ईरान के सबसे प्रमुख साझेदारों में पाकिस्तान शामिल है. अगर अमेरिका तेहरान के व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ कार्रवाई करता है तो पाकिस्तान के लिए यह गंभीर झटका हो सकता है.

पाकिस्तान पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

ईरान और पाकिस्तान के बीच काफी खट्टे-मीठे रिश्ते रहे हैं. दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 10 अरब डॉलर करने पर प्रतिबद्धता जताई है. ऐसे में ट्रंप का यह फैसला पाकिस्तान पर भारी पड़ सकता है.

पाकिस्तान और ईरान के बीच सालों से तेल, गेहूं, चावल, पशुओं और दवाओं का व्यापार करते आए हैं. हालांकि ईरान पर लगाये गए अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से दोनों के बीच व्यापार ठप्प पड़ गया था. फिलहाल दोनों के बीच इस समय कुल 4 अरब डॉल का व्यापार है.

भारत पर भी पड़ेगा असर

पाकिस्तान के अलावा भारत पर भी ट्रंप के इन प्रतिबंधों का असर पड़ सकता है. अमेरिका के ईरान पर लगाये गए आर्थिक प्रतिबंधों की वजह भारत और ईरान के बीच व्यापार में काफी परेशानी आई है. फिर भी दोनों देशों के बीच साल 2018-2019 में करीब 17 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था. जो अगले साल 2019-2020 में घटकर 4.8 अरब डॉलर पर आ गया था. साल 2025-2026 में ईरान और भारत के बीच कुल 1.63 अरब डॉलर का व्यापार हुआ है.

नई दिल्ली मुख्य रूप से ईरान को चाय, अनाज, कॉफी और मसाले भेजती है. दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार में भारत का बड़ा हिस्सा है. भारत का कहना है कि ईरान को वो मानवीय आधार पर निर्यात करता है, ऐसे में यह किसी भी प्रतिबंधों से बाहर रहता है.

ये भी पढ़ें- ढाका में फखरुल की जीत, जमात पस्त…! जानें कौन हैं बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, भारत के लिए क्यों हैं खास?

अमेरिका अगर ईरान के साथ व्यापारिक रिश्ते रखने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाता है तो इसका असर चीन पर भी पड़ सकता है. चीन ईरान का सबसे बड़ा तेल खरीदार है. ऐसे में ट्रंप चीन के खिलाफ भी एक्शन ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read