देश

UP News: मेरठ मे स्टाफ नर्स की भर्ती में उजागर हुआ ‘नटवरलालों’ का बड़ा खेल, 90 पदों पर सीएमओ के नाम पर कर दी फर्जी नियुक्ति

UP News: यूपी के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां ‘नटवारलालों’ का बड़ा कारनामा उजागर हुआ है. जानकारी सामने आ रही है कि स्टाफ नर्स के 90 पदों पर सीएमओ के नाम से फर्जी नियुक्ति कर दी गई और किसी को खबर तक नहीं लगी. जब फर्जी नियुक्ति का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सभी के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में सीएमओ ने वायरल नियुक्ति पत्र पर जांच बिठा दी है.

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 90 पदों पर स्टाफ नर्सों की भर्ती का एक नियुक्ती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये पत्र सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) अखिलेश मोहन के नाम से वायरल हो रहा है. इस पत्र के वायरल होते ही मेरठ के चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया है. वहीं इस पूरे प्रकरण में सीएमओ ने उच्च स्तरीय जांच भी बिठा दी है. इसी के साथ पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस से कर दी है.

फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर युवाओं से ठगी की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इसमें कोई बड़ा गिरोह शामिल हो सकता है, जिसने बड़े ही शातिर तरीके से इतनी बड़ी संख्या में स्टाफ नर्सों की भर्ती कर दी और नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को कानों-कान खबर भी नहीं हुई.

बता दें कि नियुक्ति पत्र में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग का भी हवाला दिया गया है. इसी के साथ चयन लिखित परीक्षा से होने की बात भी कही गई है. इस पूरे मामले में मेरठ पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी गई है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार, राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

पत्र की बिठाई गई है जांच-बोले सीएमओ

इस पूरे प्रकरण में सीएमओ अखिलेश मोहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वायरल नियुक्ति पत्र की जांच बिठा दी गई है. किसके द्वारा यह फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है और कौन व्यक्ति है और किस गिरोह का सदस्य है…इन सभी बिंदुओं पर चांज की जा रही है. उनका कहना है कि पत्र मिलने के बाद गंभीरता से मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जा रही है और साथ ही इस गिरोह के बारे में जानकारी की जा रही है. फिलहाल अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

10 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

27 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

30 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

42 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago