देश

Chhattisgarh: मतदान के बीच सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, कई के मारे जाने की खबर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है. बताया जा रहा है कि कोबरा 206 के जवानों के साथ अभी भी नक्सलियों का मुठभेड़ हो रहा है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के दौरान आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के कारण मतदान प्रभावित हुआ है.

कोबरा का एक कमांडो घायल

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की इकाई कोबरा का एक कमांडो सुकमा जिले में नक्सलियों के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने आगे कहा कि कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ के बाद एक एके-47 राइफल बरामद की गई, जहां राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. उन्होंने कहा कि कई अब तक कई नक्सली मारे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: सियासत का एक रंग ये भी… जब BJP प्रत्याशी ने निर्दलीय उम्मीदवार के छुए पैर

दोपहर एक बजे करीब की घटना

बताया गया है कि यह घटना बांदे पुलिस थाने की सीमा के तहत पनावर गांव के पास दोपहर करीब एक बजे हुई, जब सीमा सुरक्षा बल और जिला रिजर्व गार्ड की एक संयुक्त टीम मतदान के मद्देनजर क्षेत्र प्रभुत्व अभियान पर निकली थी. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

बांदे क्षेत्र अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आता है, जो उन 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जहां मंगलवार को राज्य चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है. पुलिस ने बताया कि सुकमा जिले के बांदा मतदान केंद्र के पास नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हल्की गोलीबारी भी हुई. नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई. पुलिस ने कहा कि इन दोनों घटनाओं में सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ.

सोमवार को, अंतागढ़ निर्वाचन क्षेत्र के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में दो मतदान कर्मी और एक बीएसएफ जवान घायल हो गए थे. तब नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में विस्फोट हो गया. 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरण के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को 20 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

45 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

55 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

1 hour ago