देश

Diwali 2023: दिल्ली में दिवाली का तोहफा- कर्मचारियों को इतने हजार रुपये बोनस देगी सरकार, CM केजरीवाल का ऐलान

Diwali Bonus by Delhi Govt: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दीपावली के त्यौहार पर सरकारी कर्मचारियों के​ लिए बड़ा तोहफा दिया. मुख्यमंत्री ने अभी ऐलान किया कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के ग्रुप B, C और D के अराजपत्रित कर्मचारियों को 7,000 रुपए का दिवाली बोनस दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मियों को भी खुशखबरी दी. उन्‍होंने कहा कि “दिल्‍ली में पिछले 3 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों को 1200 रुपए बतौर बोनस दिए जाएंगे.”

अरविंद केजरीवाल के X हैंडिल पर एक वीडियो पोस्‍ट किया गया. जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री कहते नजर आए- ”दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं. त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं. सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Gold Silver Rate: एक दिन की तेजी पर बड़ा ब्रेक: धड़ाम हुए सोना-चांदी के दाम, क्या आगे और फिसलेगा बाजार?

Gold Silver Rate: आज सुबह सोना 3,907 रुपए और चांदी 9,680 रुपए प्रति किलो सस्ती…

23 minutes ago

18 साल बाद 26/11 का सबसे बड़ा सवाल ! क्या हमने सिर्फ सुरक्षा बढ़ाई या सिस्टम की जवाबदेही भी तय की?

26/11 की 18वीं बरसी पर सिर्फ शहीदों को याद करना काफी नहीं है, मेरी राय…

1 hour ago

अमेरिका के टैरिफ प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया रुख, व्यापार समझौते से समाधान पर जोर

India US Trade: अमेरिका ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क का…

1 hour ago