देश

Maharashtra Politics: एनसीपी ने शुरू की बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई, विधानसभा अध्यक्ष को भेजी अयोग्यता सूची

महाराष्ट्र में रविवार को तजमकर सियासी ड्रामा चला. जिसके नायक बने पूर्व एनसीपी नेता अजित पवार. अजित पवार अपने 35 विधायकों के साथ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार को समर्थन दे दिया. समर्थन देने के बाद अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. उनके अलावा 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. अब इस सियासी उथल-पुथल के बीच शरद पवार ने बागियों को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें दिखा देंगे की एनसीपी किसकी है? एनसीपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बताया कि अजित पवार और उनके साथ जाने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है.

9 बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जयंत पाटिल ने कहा कि एनसीपी के नौ सदस्यों ने पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाकर मंत्री पद की शपथ ली है, ये शरद पवार के पीठ पीछे की गई साजिश है. इन सभी के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास अयोग्ता याचिका भेजी गई है. याचिका में 9 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इसके साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा गया है. जिसमें सिर्फ नौ MLA के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. पाटिल ने कहा कि हम चाहते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष को भेजी गई अयोग्यता सूची पर जल्द से जल्द सुनवाई हो.

यह भी पढ़ें-  ‘50 पर्सेंट लाओ फोन पे काम कराओ’, कांग्रेस के पोस्टर पर पुलिस ने ऑटो को किया जब्त

विधायकों को झांसा देकर दस्तख्त करवाए गए- कांग्रेस नेता

वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि NCP का एक बड़ा तबका NDA में शामिल हुआ है. NCP के 53 विधायक थे, अगर 37 से ज़्यादा विधायक अजीत पवार के साथ जाते हैं तो दल-बदल कानून से वे बच सकते हैं और अगर अजीत पवार के पास 35 से कम विधायक रह जाएंगे तो उनका निलंबन होना तय है. जो शिवसेना के समय हुआ था वहीं होगा लेकिन यह आंकड़ा कल तक सामने आएगा, जैसा कि शरद पवार ने बताया कि उन्हें कई विधायकों ने फोन पर बताया है कि उनसे झांसा देकर दस्तखत करवाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

17 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

45 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

56 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago