देश

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में झमाझम बरसे बदरा, बादलों की शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में कई सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है. पहले रुक-रुक कर हुई बारिश सावन शुरू होते हुए लगातार होने लगी है तो वहीं कल रात से लेकर सुबह तक उत्तर प्रदेश की राजधानी के साथ ही आस-पास के जिलों व प्रदेश भर के 65 जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो कई जगहों की सड़कें गढ्ढे में तब्दील हो गई हैं तो वहीं मौसम विभाग ने यूपी के 65 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. विशेषज्ञों ने बुधवार तक यूपी के 65 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रविवार से ही चेतावनी जारी कर दी थी और हुआ भी यही, रविवार रात होते-होते जबरदस्त बारिश हुई. इसी के साथ मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था. साथ ही करीब 40 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की सम्भावना जताई गई थी. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश ने शनिवार को ही बताया था कि, मानसून में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र यानी ट्रफ लाइन वर्तमान में जैसलमेर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है. इस कारण तराई बेल्ट में भारी बारिश के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: देशभर में भारी बारिश की ‘आफत’, राजधानी दिल्ली में स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से तराई बेल्ट और नेपाल से सटे जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. तो वहीं मंगलवार को यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की सम्भावना जताई गई है. तो वहीं सोमवार को वेस्ट यूपी के सभी जिलों में भारी बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, यूपी के अन्य जिलों में बारिश की सम्भावना जताई है. इसी के साथ मौसम विभाग ने मंगलवार को करीब आधे से ज्यादा यूपी में बादलों के जमकर बरसने की सम्भावना जताई है और इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही किसानों व अन्य लोगों को बारिश के दौरान खेतों व घर के बाहर निकलने के लिए मना कर दिया है साथ ही चेतावनी दी है कि गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश में आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है. इसीलिए मवेशियों को भी खुली जगह पर न रखें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago