Supreme Court
NEET परीक्षा 2024 में धांधली की जांच की मांग को लेकर लगातार याचिका दाखिल करने का सिलसिला जारी है. अब तक देश भर के 7 हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हो चुकी है. जिसमें 40 हजार के आसपास छात्रों ने सहमति दी है. सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई मांग को लेकर एक और याचिका दायर की गई है. याचिका में मांग की गई है कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जाए, साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है.
नीट परीक्षा आयोजन करने वाला एजेंसी NTA लगातार सवालों के घेरे में है. मगर NTA का कहना है कि परीक्षा में कोई धांधली नही हुई है. केवल छह केंद्रों पर प्रश्नपत्र कुछ देर से बांटे जा सके. केवल 1600 अभ्यर्थियों की शिकायत है, उसका समाधान किया जा रहा है. सवाल यह है कि रजिस्ट्रेशन के लिए अचानक एक दिन का समय क्यों दिया है.
बिहार पुलिस ने पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस को जल हुए नोट पेपर मिले थे, उसके बावजूद NTA ने कार्रवाई क्यों नही की. समय खराब होने पर NTA ने ग्रेस मार्क्स दिया, क्या इसके लिए गवर्निंग बॉडी से मंजूरी ली गई थी? झझर के हरदयाल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा है कि उनके यहां कोई भी छात्र परीक्षा देने लेट से नहीं पहुचा, तो सवाल यह है कि फिर ग्रेस मार्क्स क्यों दिया गया. क्योंकि इस स्कूल के 6 बच्चों को 720 में 720 अंक मिले है.
अंतिम सवाल यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 8 जुलाई को सुनवाई होगी और 6 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होने जा रही है तो इसे NTA आगे क्यों नही बढ़ा रहा है? NTA ने 5 मई को 4 हजार 750 केंद्रों पर नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की थी और करीब 24 लाख उम्मीदवारों ने इसमें हिस्सा लिया था. नतीजे 14 जून को आने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो जाने के कारण नतीजे 4 जून को घोषित कर दिए गए.
याचिकाकर्ताओं का मानना है कि NTA की तरफ से गठित समिति की जांच से शायद ही असलियत पता चल सकेगी. ऐसे गंभीर मामले को ढकने-छिपाने की कोशिशों के बजाए निष्पक्ष जांच कराने का कोई भरोसेमंद रास्ता निकालना चाहिए, ताकि लोगों बाकी एजेंसी की परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कायम हो सके.
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा-“अदालती कार्यवाही के वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं”
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…