छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस-फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. वहां नारायणपुर के अबूझमाड़—कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. आज छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “नारायणपुर जिले के थाना ओरछा अंतर्गत फरसाबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ में एक एसटीएफ जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की भी दुखद खबर है. घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है. मैं ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
सख्त कार्रवाई से नक्सलियों में बौखलाहट
विष्णु देव साय ने आगे कहा कि नक्सलियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई से उनमें बौखलाहट है. सीएम साय बोले— “हमारी सरकार उन्हें खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे.”
161 दिन में 141 नक्सली ढेर
खबरें आ रही हैं कि नक्सलियों से लड़ाई में जो जवान घायल हुए हैं, उनको रायपुर एयर लिफ्ट किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…