देश

सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने पर मोदी सरकार का जोर, मंत्री कुमारस्वामी बोले- इससे बड़ी संख्या में पैदा होंगी नौकरियां

Semiconductor Industry In India: केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्धता जताई. कुमार स्वामी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेमीकंडक्टर पहल को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे. सेमीकंडक्टर एक स्ट्रेटेजिक इंडस्ट्री है, इससे बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी.

मीडिया से बातचीत में शनिवार को केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, “सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल विनिर्माण के लिए एक बुनियादी जरूरत है, जिसे उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से मजबूती मिली है.”

उन्होंने आगे कहा, “ये दोनों क्षेत्र बहुत ज्यादा रोजगार पैदा करते हैं. मैं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उठाए गए सेमीकंडक्टर-संबंधी कदमों की सराहना करता हूं और अपने मंत्रालय के जरिए उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करूंगा.”

डिजिटल और तकनीकी अर्थव्यवस्था पैदा कर रही रोजगार

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी ऐसी ही बातें कहीं. चंद्रशेखर ने X.com पर कहा, “सेमीकंडक्टर जैसे इंडस्ट्री सेक्टर के लिए पूंजी समर्थन ग्लोबल तकनीकी विनिर्माण क्षेत्र में भारत की उपस्थिति बढ़ाने के लिए जरूरी है.” उन्होंने कहा कि हमारी डिजिटल और तकनीकी अर्थव्यवस्था अनेक निवेश और रोजगार पैदा कर रही है, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में, जो कि सेमीकंडक्टर पर निर्भर करता है.

बिजनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए अगले दशक के फोकस के क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई, ऑटोमोटिव और ईवी हैं.

सेमीकंडक्टर संयंत्रों की आधारशिला रखी गई

पीएम मोदी ने हाल ही में 1.25 लाख करोड़ से अधिक लागत के सेमीकंडक्टर संयंत्रों की आधारशिला रखी थी. भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था है. इसका लक्ष्य 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनना है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago