देश

Neha Singh Rathore: ‘यूपी में का बा पार्ट-2’ पर नेहा सिंह राठौर ने दिया नोटिस का जवाब, जानें पुलिस ने क्या कहा

Neha Singh Rathore: कानपुर देहात अग्निकांड मामले में यूपी में का बा सीजन-2 गाने वाली नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही है. इस गाने के जरिए नेहा ने मां-बेटी की जलकर हुई मौत के मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था. इसी के बाद पुलिस ने नोटिस भेज कर तीन दिन के अंदर स्पष्टिकरण मांगा था. इसके बाद नेहा ने नोटिस का जवाब दे दिया है, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी परीक्षण कराने के बाद ही किसी तरह की कार्यवाही करने की बात कही है.

नेहा राठौर ने यूपी में का बा सीजन-2 गाने के जरिए मड़ौली कांड पर सवाल उठाया था. इसी के बाद अकबरपुर पुलिस ने 160 सीआरपीसी का नोटिस भेजकर नेहा से सात बिंदुओं पर जवाब मांगा था. फिलहाल तो इस पूरे मामले में चुप्पी साधे पुलिस ने जवाब मिल जाने की बात स्वीकार कर ली है. नोटिस के बाद नेहा की तबीयत भी बिगड़ गई थी. उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. हालांकि स्वस्थ होने के बाद नेहा ने दोबारा अपने फेसबुक अकाउंट पर पुराने गानों को पोस्ट किया था और इसके बाद नेहा ने अपने वकील से सलाह लेकर खुद के माध्यम से जवाब भेजने का दावा किया था.

पढ़ें ये भी- UP News: BHU में होली बैन होने के बाद छात्रों ने किया विरोध, पूरे कैम्पस में दौड़ा-दौड़ा कर खेला रंग, जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

पुलिस बोली होगी कार्रवाई

हालांकि इस पूरे मामले में सवाल उस वक्त भी उठ गया था जब दो दिन पहले नेहा के पति ने स्पीड पोस्ट से जवाब भेजने की बात कही थी और पुलिस इस बात से इनकार कर रही थी. तब पुलिस कह रही थी कि उनको नोटिस का जवाब नहीं मिला है. हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने ये बात स्वीकार कर ली कि जवाब मिल गया है. अकबरपुर इंस्पेक्टर प्रमोद शुक्ल ने मीडिया को जानकारी दी कि नेहा सिंह राठौर का जवाब आ गया है. इसका कानूनी परीक्षण कराया जा रहा है, अगर कोई अपराध बनता है तो कार्रवाई की जाएगी.

नोटिस के लेकर ये बात कही है नेहा ने

नेहा सिंह राठौर ने कानपुर पुलिस को पांच पन्नों का जवाब भेजते हुए जारी नोटिस को विधि विरुद्ध बताया है. उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज है. ऐसे में जारी नोटिस नियम विरुद्ध है. नेहा ने पुलिस से सवाल किया है कि आखिर किस आधार पर उनको नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने पुलिस से इस बात को भी पूछा है कि यूपी में का बा पार्ट टू गाने की कौन सी लाइन, शब्द और भाव पर आपत्ति जताई गई है. गाने से किस तरह की भावनाएं आहत हुई है. ये आपत्तियां किस-किस के द्वारा जताई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

25 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

29 minutes ago