देश

VIDEO: “जब-जब बर्ड फ्लू आया, मैंने ज्यादा मुर्गा खाया” हेमंत सोरेन के स्वास्थ्य मंत्री का अजीबोगरीब बयान

Health Minister Banna Gupta: झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू का खतरा फैल गया है. शहर में इसकी पुष्टि कर दी गई है. इससे पहले बोकारो में बर्ड फ्लू (Bird flu) की वजह से करीब 4,000 मुर्गियों और बत्तखों को मारा गया था. जिसके एक सप्ताह बाद ही बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है. हालांकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है.

वहीं केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई करने को कहा है. इसी बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा कि “किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है. जब-जब बर्ड फ्लू आया है, मैंने ज्यादा मुर्गा खाया है.”

‘पशुपालन मंत्री इस पर संज्ञान लेंगे’

बन्ना गुप्ता ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि “बर्ड फ्लू के कुछ मामले समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाश में आए हैं. पशुपालन मंत्री इस पर संज्ञान लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे. किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है. जब-जब बर्ड फ्लू आया है, मैंने ज्यादा मुर्गा खाया है.”

यह भी पढ़ें-    UP News: संघर्ष के दिनों को याद कर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- “पहले BJP के पास संसाधनों का आभाव था, तो कांग्रेस उत्पीड़न करती थी…”

मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) संक्रमण की पुष्टि हुई

पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि “केंद्र ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) को तीन मार्च को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में रांची में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) संक्रमण की पुष्टि हुई है. केंद्र सरकार की ओर से राज्य को इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया गया है”. वहीं राज्य के पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने भी रांची के उपायुक्त एवं जिला पशुपालन अधिकारी को इस संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले बोकारो के चास में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद 3,856 मुर्गियों एवं बतखों को मारा गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

15 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

28 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

37 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

1 hour ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago