देश

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024: “नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक…”, श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोले सीएम योगी

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024: उत्तर प्रदेश में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं मनायी जा रही है. उनकी देश के तमाम हिस्सों में जगह-जगह स्थित उनकी प्रतिमा पर सुबह से ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और कहा, “नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक रहे हैं और उन्होंने भारत के युवाओं को भारत के उस पराक्रम के साथ जोड़ने का काम किया है. ”

बता दें कि आज नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की जयंती के मौके पर लखनऊ में सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके साथ लखनऊ की मेयर, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह, विधायक नीरज बोरा आदि भी मौजूद रहे और नेता जी को माल्यार्पण किया. बता दें कि परिवर्तन चौक स्थित प्रतिमा पर सीएम ने माल्यार्पण किया और इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, भारत के महान सपूत और महानायक. भारत के महान सपूत की आज जयंती है. नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन. मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. देश की आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने युवाओं में जोश भरा है. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा. एक नया भारत है, देश आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Subhash Chandra Bose Jayanti 2024: कुछ इस तरह जुड़ा है अयोध्या राम जन्मभूमि से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाता…128वीं जयंती पर ताजा हुआ ‘राम भवन’ का किस्सा

मातृभूमि के लिए जो करना होगा करेंगे. इसी के साथ ही सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ’पराक्रम दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक ‘नेताजी’ ने आजादी के आंदोलन के दौरान भारत के युवाओं को विदेशी हुकूमत के खिलाफ एकजुट कर लड़ने की एक नई प्रेरणा दी थी. उनकी स्मृतियों को नमन!” इसी के साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में नेता जी के नारे को याद करते हुए कहा, “तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा..यह देश की आजादी का एक मंत्र बन गया.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago