Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नेताजी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित,अखिलेश यादव के साथ पूरे परिवार ने निभाई आखिरी रस्म

नेताजी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित,अखिलेश यादव के साथ पूरे परिवार ने निभाई आखिरी रस्म

अखिलेश यादव ने किया नेताजी की अस्थियों का विसर्जन

उतर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह की अस्थियों का विसर्जन आज हरिद्वार में गंगा नदी में उनके बेटे अखिलेश यादव ने किया. इस दौरान उनके साथ  पत्नी डिंपल यादव समेत चाचा शिवपाल यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ मौजूद रहे.

सोमवार सुबह सैफई हवाई पट्टी से अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह की अस्थियों के कलश को लेकर उड़ान भरी. दोपहर में उन्होंने हरिद्वार के चंडी घाट पर पूजा-पाठ करके पिता की अस्थियों को गंगा जी में विसर्जित किया. इस दौरान उनके साथ मुलायम सिंह का पूरा परिवार, जिनमें बहू डिंपल यादव, छोटे बेटे प्रतीक यादव, भाई शिवपाल सिंह, अभयराम और राजपाल यादव समेत 20 लोग शामिल थे.

प्रतीक यादव भी रहे मौजूद

मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में अखिलेश यादव और पूरे परिवार के अलावा मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव भी मौजूद रहे. उन्होेंने बड़े भाई अखिलेश यादव साथ बैठकर तर्पण किया और अपने पिता की आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital