आरएसएस चीफ मोहन भागवत
Mohan Bhagwat In Nagpur: देश में आज (24 अक्टूबर) विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. विजयादशमी के मौके पर आरएसएस के नागपुर स्थित मुख्यालय पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया. इस दौरान शस्त्र पूजन किया गया. रेशिमबाग मैदान में आयोजित किए गए शस्त्र पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत का स्थान आज दुनिया के कई महत्वपूर्ण देशों में बन गया है.
मोहन भागवत ने कहा कि इस बार चीन में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 107 पदक जीते. देश हर क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. देश की इकनॉमी 10वें नंबर से खिसक कर 5वें नंबर पर आ गई है. इसके अलावा तकनीक और कृषि के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे हैं.
भागवत ने आगे कहा कि हमारे देश में काफी विविधताएं है, लेकिन इस विविधता में एकता कैसे आएगी, इसका कोई ठोस आधार अभी तक हमारे पास नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि कट्टरपन के चलते उन्माद पैदा होता है. युद्ध होते हैं. मोहन भागवत ने ये बयान इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग की तरफ इशारा करते हुए दिया.
मोहन भागवत ने कहा कि देश तेजी के साथ विकास कर रहा है. दुनिया को रास्ता दिखाना है तो हमें किसी की नकल नहीं करनी चाहिए. खुद रास्तों को बनाना है और उसपर चलना है. इसके साथ ही उन्होंने देश विरोधी तत्वों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो देश को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं. इसलिए वे लोग हमेशा कोशिश करते हैं कि अलगाव और टकराव कैसे पैदा हो, लेकिन उन्हें नहीं पता है कि भारत के उत्थान का उद्देश्य हमेशा से विश्व के कल्याण का रहा है.
यह भी पढ़ें- Cash For Query Case: “मैंने महुआ मोइत्रा की लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल किया”, आरोपों पर बोले दर्शन हीरानंदानी
गौरतलब है कि आरएसएस की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी. इसी के बाद से हर साल विजयादशमी के मौके पर स्थापना दिवस और शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया जाता है. हर साल कार्यक्रम में अलग-अलग हस्तियों को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है. इस बार मशहूर सिंगर और कंपोजर पद्मश्री शंकर महादेवन को आमंत्रित किया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…