देश

New Year Party: नए साल के जश्न में खूब छलका जाम, 31 दिसंबर की रात नोएडा में 9 करोड़ की शराब पी गए लोग

New Year Party: गौतमबुद्ध नगर जिले में नए साल का जश्न लोगों ने जमकर मनाया और 31 दिसंबर की रात पूरे जिले में 9 करोड़ की शराब तो पी गए. सिर्फ दिसंबर महीने में हुई शराब की बिक्री पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक रही. जिससे आबकारी विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है.

31 दिसंबर, 2022 को सिर्फ शहरवासी 9 करोड़ की शराब गटक गए. जिसमें कंट्री लिकर, फॉरेन लिकर और बीयर शामिल है. वहीं अगर दिसंबर, 2022 की बात करें तो करीब 139.6 करोड़ की शराब जिले के लोग पी गए. रिकॉर्ड तोड़ शराब बिक्री से राजस्व में बढ़ोतरी हुई है. इसके पीछे का कारण पिछले 2 सालों से कोरोना की पाबंदियां के बाद मिली छूट का भी असर माना जा रहा है.

आबकारी विभाग की बल्ले-बल्ले

गौतमबुद्ध नगर के सहायक आबकारी आयुक्त आर बी सिंह ने बताया कि शहर में 98 बार लाइसेंस, 82 के करीब ओकेशनल लाइसेंस, 140 फॉरेन लिकर, 138 बीयर शॉप, 25 मॉडल शॉप, 231 देशी शॉप और 15 प्रीमियम रिटेल वेंडर की शॉप्स हैं. उन्होंने बताया कि दिसंबर, 2022 में कुल 139.6 करोड़ रुपए की बिक्री हुई है. पिछले साल के मुकाबले 23 फीसद लिकर की बिक्री ज्यादा हुई है. बिक्री से आबकारी विभाग की बल्ले-बल्ले हो गई है. गौतमबुद्ध नगर में शराब की तकरीबन 550 दुकाने हैं.

9 करोड़ रुपए की शराब पी गए शहरवासी

गौतमबुद्ध नगर शहरवासी 31 दिसंबर यानी नए साल पर 2,30,000 बल्क लीटर शराब पी गए. आबकारी विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर को 9 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब शहरवासी पी गए. जिससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई है.

इसके साथ ही साथ आबकारी विभाग ने कई जगह कार्रवाई भी की है. कार्रवाई की बात करें तो आबाकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री पर भी नकेल कसी है. जिसमें 82 जगहों पर कार्रवाई दिसंबर महीने में की गई है और 2512 लीटर शराब जब्त की गई है.

ये भी पढ़ें: Delhi: रातभर गुलजार रहेगी दिल्ली, अब 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट और बार, LG का दिल्ली वालों को तोहफा

न्यू ईयर के लिए 82 अन्य जगहों पर भी 1 दिन से 3 दिन तक ऑकेशनल लाइसेंस लेकर जमकर पार्टी की गई है. जिसके चलते राजस्व में बढ़ोतरी हुई है और शराब की खपत बहुत ज्यादा हुई है. आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक इन 82 लोगों ने 1 दिन से 3 दिन तक के ऑकेशनल लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग में अप्लाई किया था. सारे मानकों को देखते हुए 1 दिन की 11 हजार की फीस लेकर आबकारी विभाग ने राजस्व वसूला. 1 दिन से 3 दिन तक के ऑकेजनल लाइसेंस दिया था. 10 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व ऑकेशनल लाइसेंस लेने से आबकारी विभाग को प्राप्त हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago