देश

Indore News: छात्र पर चाकू लेकर टूटे बदमाश, हॉर्न बजाने के विवाद में हत्या

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में 31 दिसंबर की रात एक इंजीनियर छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के समय छात्र अपने दोस्तों के साथ चाय पीने निकला था. रास्ता घेरकर खड़े कुछ लड़कों से बहस के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान 22 वर्षीय आयुष गुप्ता के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

नए साल के मौके पर पुलिस की चौक चौबंद व्यवस्था के बीच हत्या के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है.

दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहा था आयुष

घटना इदौर के भंवर कुआं थाना इलाके की है. जहां आयुष अपनो दोस्तों से साथ चाय पीने जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, देर रात ढाई बजे के आसपास बाइक हटाने और हॉर्न बजाने की बात पर उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था. इसी पर बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया. इससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भीड़ का चर्च पर हमला, एसपी भी घायल

पढ़ाई के लिए इंदौर आया था आयुष

बताया जा रहा है कि आशीष शिवपुरी जिले का रहने वाला था. वो इंदौर में पढ़ाई के लिए आया हुआ था. वहीं, इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहुंचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम भी हो रहा है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

12 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

23 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

43 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago