देश

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भीड़ का चर्च पर हमला, एसपी भी घायल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मतांतरण को लेकर आदिवासियों के दो समूह के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव के हालात हैं, इसी क्रम में आज भीड़ ने यहां के एक चर्च पर हमला बोल कर जमकर तोड़फोड़ की. सुरक्षा के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के कुछ इलाकों में सर्व आदिवासी समाज और धर्मांतरण कर चुके ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति है. एक तरफ जहां धर्मांतरण कर चुके लोग दूसरों पर परेशान करने का आरोप लगाते हैं. दूसरी ओर धर्मांतरण का विरोध करने वालों ने सोमवार को रैली निकाली. उनका आरोप है कि जोर जबरदस्ती और प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है.

रैली में शामिल भीड़ अनियंत्रित हो गई और उसने बंगालपारा स्थित चर्च में पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की. यहां भारी पुलिस बल था और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पर भी हमला कर दिया. पुलिस अधीक्षक हमले में घायल हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया है कि रैली निकालने वालों से कहा गया था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें, तभी उनमें से कुछ लोग नेतृत्व विहीन हो कर चर्च पहुंच गए और उन्होंने तोड़फोड़ की. पुलिस बल के साथ मैं भी वहां पहुंचा और उन लोगों को समझाइश दी जिस पर वह मान भी गए, इसी बीच किसी ने मुझ पर भी पीछे से हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें: Delhi Sultanpuri Accident: ‘पीड़िता को 10-12 KM तक घसीटा, मोड़ पर कार से अलग हुई बॉडी’, जानिए दिल्ली पुलिस ने और क्या कहा

पुलिस अधीक्षक के सिर में चोट है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और दोनों पक्षों को अलग अलग कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago