देश

UP Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने खेला दांव…इस उम्मीदवार के उतरने से बढ़ेंगी सपा की मुश्किलें

Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है. जहां एक ओर भाजपा हर ओर से सपा को घेरकर चित्त करने की हर जुगत भिड़ा रही है तो वहीं सपा अपनी आंतरिक कलह से ही परेशान है. ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा हर हाल में परेशान सपा का राजनीतिक लाभ उठाने की तरकीब निकाल रही है. यही वजह है कि बीजेपी ने राज्य की 10 राज्यसभा सीटों पर पहले ही सात उम्मीदवारों का एलान कर दिया था. अब एक और नाम की घोषणा करने की तैयारी में जुटी है. माना जा रहा है कि संजय सेठ का नामांकन भी बीजेपी कराने की तैयारी में है. सुबह 11 बजे के करीब सेठ का नामांकन कराया जा सकता है.

बता दें कि बसंत पंचमी के दिन यानी बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन, पूर्व विधायक साधना सिंह और पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत बिंद हैं ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और BJP के उप्र चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-Varanasi: “पांडे जी का बेटा हूं…”, बीएचयू के स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने लगाए भोजपुरी गानों पर ठुमके, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कम्प, जांच शुरू

सपा को इस तरह घेरा है भाजपा ने

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले सात उम्मीदवारों में से आरपीएन सिंह (सैंथवार), चौधरी तेजवीर सिंह (जाट), अमरपाल मौर्य (कोइरी) और डॉक्टर संगीता बलवंत (बिंद) पिछड़ी जाति के हैं. तो वहीं डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (ब्राह्मण) साधना सिंह (क्षत्रिय) और नवीन जैन (जैन) जाति आते हैं. इस तरह से भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश से सात में से चार सीटों पर पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों को उतारा है इससे साफ है कि भाजपा लोकसभा चुनावों से पहले विभिन्न जातियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और अखिलेश की पीडीए में सेंध लगाने की जुगत भिड़ा रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में BJP के 252, सपा के 108 और कांग्रेस के दो सदस्य हैं. तो वहीं सपा और कांग्रेस राज्य में विपक्षी दल हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में भागीदार भी हैं.

सपा के उम्मीदवारों के नाम

समाजवादी पार्टी की तरफ से आलोक रंजन, जया बच्चन और रामजी लाल सुमन ने कल नामांकन दाखिल किया था. बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है. बता दें कि, मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे. मालूम हो कि, सदन में भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13 तो वहीं निषाद पार्टी के छह सदस्य हैं. रालोद के नौ तो वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो और बसपा का एक सदस्य है और चार सीटें खाली हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago