देश

Andhra Pradesh में स्कूल परिसर में छात्रा की मौत पर NHRC ने मांगी रिपोर्ट

आंध्र प्रदेश में एक छात्रा की मौत के मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है. इस मामले में आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 23 अक्टूबर को एक निजी स्कूल परिसर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. यह घटना जिले के रेड्डीपलेम ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्कूल के छात्रावास परिसर में हुई. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है.

आयोग का कहना है कि समाचार और रिपोर्ट, यदि सत्य है, तो यह पीड़ित लड़की के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है. लड़की ने कथित तौर पर छात्रावास परिसर के अंदर यानी स्कूल अधिकारियों के वैध प्रबंधन क्षेत्र में आत्महत्या की है, जो चिंता का विषय है. इसी को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किए गए हैं. नोटिस में कहा गया है कि वे चार सप्ताह के भीतर गहन जांच की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को दें.

रिपोर्ट में पुलिस जांच की स्थिति और मृत्यु के कारण सहित पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है. अधिकारियों को इस मामले में की गई किसी भी अन्य जांच की रिपोर्ट साझा करने का भी निर्देश दिया गया है.

आयोग ने बीते दिनों दिल्ली के भी कई मामलों में संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय राजधानी में नाले में गिरने से हो रही लोगों की मौतों पर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी थी. दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक खुले नाले में गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी. एक अन्य मामले में चार वर्षीय बच्चे की मृत्यु का संज्ञान आयोग द्वारा लिया गया है. बच्चे की मृत्यु इसी महीने 13 अक्टूबर को पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में हुई थी. यहां नगर निगम द्वारा संचालित पार्क में एक ओपन-एयर जिम में मशीन का एक हिस्सा गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मृत्यु हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago