अधिक से अधिक वृक्षारोपण, सोलर एवं ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहन से ही सतत विकास और सुरक्षित भविष्य संभव: डॉ. राजेश्वर सिंह

उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) ने शुक्रवार को विष्णुलोक कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की. इस दौरान उन्होंने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखी, छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया और विद्यालय में सीएसआर फण्ड के माध्यम से 10 कंप्यूटर प्रदान कर डिजिटल लैब की स्थापना हेतु आश्वस्त किया.

विद्यालय के बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इन बच्चों के चेहरे की चमक देखकर भविष्य के भारत की तस्वीर नजर आती है जो जीवंत है, दृढ़ और विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. भारत एक युवा देश है भारत में 35 करोड़ युवा 15 से 24 वर्ष की आयु के बीच हैं. युवाओं की ऊर्जा बेजोड़ है, इन युवाओं को अच्छा मार्गदर्शन दिया जाए तो इसमें पहाड़ों को भी हिलाने की शक्ति है, विश्व को बदलने की शक्ति है.

एक विचार और एक अविष्कार से बदला जा सकता है विश्व

सरोजनीनगर विधायक ने कहा एक विचार और एक आविष्कार द्वारा विश्व को बदला जा सकता है, डॉ. सिंह ने उदाहरण देते हुए समझाया कि एडिसन प्रकाश बल्ब का आविष्कार करने, रात को दिन में बदलने से पहले 1,000 से अधिक बार असफल हुए. गुटेनबर्ग ने वर्ष 1440 में प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार कर ज्ञान सुलभ किया, आज 187 करोड़ पाठकों के लिए प्रति दिन 3600 पृष्ठ प्रकाशित होते हैं. विधायक ने शिक्षाओं के योगदान की बात करते हुए कहा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते हैं, जो अपने छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित कर देते हैं.

युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना चाहिए

विधायक ने युवाओं से कहा आपको भारत पर गर्व होना चाहिए क्योकि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, भारत विश्व के 50 से अधिक देशों को खाद्यान की आपूर्ति करता है. भारत में निर्मित ब्रह्मोस सबसे तेज़ सुपरसोनिक मिसाइल है, भारत 7 लाख करोड़ के साथ सर्वाधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने वाला राष्ट्र है, भारत का स्वर्ण भंडार अपने शीर्ष पर है, शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा नीट परीक्षा में 1.2 लाख सीटों के लिए 20 लाख प्रतिभागी, जेईई की 16 हजार सीटों के लिए 2.5 लाख प्रतिभागी, यूपीएससी के 1 हजार स्थानों के लिए 10 लाख प्रतिभागी आवेदन करते हैं. युवा पीढ़ी को स्वयं पर विश्वास रखना सीखना चाहिए. युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना चाहिए.

स्किल्स को अपग्रेड करने की जरुरत

छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए डॉ. सिंह ने कहा अगले 6 साल में आज के समय की करीब 80% नौकरियों का स्वरूप बदल जाएगा, इस लिए युवाओं को अपनी स्किल्स को अपग्रेड करने की जरुरत है. आने वाले समय में मशीन इंटेलिजेंस मशीनों की क्षमता मानव मष्तिष्क से अधिक होगी, युवाओं को ऐसी मशीनों को कण्ट्रोल करने के लिए तैयार होना है. स्वतंत्रता के समय देश में 500 कॉलेज और 50 विश्वविद्यालय थे, आज 45,000 से अधिक कॉलेज और 1,500 विश्वविद्यालय और 4.5 करोड़ यूनिवर्सिटी छात्रों के साथ विश्व स्तर पर भारत में दूसरा सबसे बड़ा शिक्षा नेटवर्क है. इसके लिए शिक्षक, अभिभावक और छात्र – छात्राएं बधाई के पात्र हैं.

प्रदूषण रहित युग का निर्माण करना

युवाओं को भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार होना है, भविष्य के भारत के निर्माण के लिए आना है, स्मार्ट सिटी, ड्राइवरलेस कार, ग्रीन एनर्जी और प्रदूषण रहित युग का निर्माण करना है. इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक प्रबंधक आर.सी. मिश्रा, प्रबंध निदेशक पी. के. मिश्रा, अध्यक्ष स्मिता मिश्रा, अनुपमा शुक्ला एवं निगम पार्षद राम नरेश रावत मौजूद रहे.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया प्रकृति संरक्षण का महत्व

शुक्रवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने काशीराम स्मृति उपवन, आशियाना में प्रकृति पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा आयोजित भारत महोत्सव – 2024 में सहभागिता कर ट्रस्ट द्वारा प्रकृति संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की. इस दौरान विधायक ने कहा प्रकृति संरक्षण के प्रयास भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति का संचार करना, सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. पर्यावरण प्रदूषण के कारण विगत 100 वर्षों में पृथ्वी का तापमान 1.5॰C तक बढ़ गया है, जिससे समुद्र जल स्तर निरंतर बढ़ रह है.अधिक से अधिक वृक्षारोपण, सोलर एवं ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहन से ही सतत विकास और सुरक्षित भविष्य संभव है.

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सक्रिय सदस्यता फॉर्म भी प्राप्त किए और देश भर में 10 करोड़ सदस्य बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका शिप्रा ठाकुर ने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति दी. इस अवसर पर अध्यक्ष आयोजन समिति विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एन. बी. सिंह, रागिनी जयसवाल, अथर्व तिवारी, प्रिया पाल, हेमावती सिंह, अभय द्विवेदी अंजली बाजपेयी,रमा शंकर त्रिपाठी, के. एन. सिंह व अन्य मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

58 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago