उत्तर प्रदेश

‘मुस्लिमों को Pakistan मिल गया, सनातनियों को उनका भारतवर्ष नहीं मिला’, Bharat Express के कान्‍क्‍लेव में बोले संतोष सिंह- वक्फ बोर्ड खत्‍म किया जाए

Kashi Ka Kayakalp Mega Conclave: भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से बनारस में ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव आयोजित किया गया. इसमें विश्‍व वैदिक सनातन न्‍यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह, जो ज्ञानवापी मामले के पैरोकार भी हैं, ने भी संबोधन दिया.

कॉन्‍क्‍लेव के मंच से संतोष सिंह ने कहा कि अब काशी का तेजी से कायाकल्‍प हो रहा है. यहां पर्यटकों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है. अब हाल ये है कि होटल में लोगों को कमरे नहीं मिलते हैं. उन्‍होंने कहा, “काशी में चहुंमुखी विकास हो रहा है. यहां मानो विकास की धारा बह रही है. इतिहास में जैसा वर्णन है, वैसी ही काशी अब बन रही है.’’

विश्व वैदिक सनातन न्यास के अध्यक्ष संतोष सिंह.

उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्‍तान हिंदुओं के लिए होना चाहिए. जैसे मुस्लिमों को उनका पाकिस्तान मिल गया, वैसे सनातनियों को उनका भारतवर्ष नहीं मिला. भारत सनातन राष्‍ट्र घोषित हो, क्‍योंकि हमारा सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है.

वक्फ बोर्ड काला कानून

संतोष सिंह ने मुस्लिमों के लिए बने वक्फ बोर्ड को भी गैरजरूरी बताया. उन्‍होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का कानून एक काला कानून है, इसे खत्म कर देना चाहिए. उन्‍होंने कहा, “वक्फ बोर्ड में संसोधन की जरूरत नहीं, ये देश के खिलाफ है, इसे खत्म कर देना चाहिए.”

मठ-मंदिरों से सरकार का नियंत्रण खत्म हो

मठ-मंदिरों को लेकर संतोष सिंह बोले, “मठ-मंदिरों से सरकार का नियंत्रण खत्म हो. जिस तरह अन्‍य मजहबों के धार्मिक देवालय या उपासना स्‍थल स्‍वतंत्र हैं, वैसे ही सनातनियों के देवालय या उपासना स्‍थलों पर सरकार का नियंत्रण नहीं होना चाहिए.”

यह भी पढ़िए: Bharat Express के CMD Upendra Rai ने मेगा कॉन्क्लेव के उद्घाटन में सुनाया बनारस का ऐतिहासिक प्रसंग

‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव का पूरा वीडियो यहां पर देखिए-

ये भी पढ़िए: Kashi Ka Kayakalp: वाराणसी में Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में UP डिप्‍टी CM मुख्‍य अतिथि, बोले- मोदी सरकार के कार्यकाल में सजी-संवरी काशी

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

12 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

18 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

26 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

38 minutes ago