देश

मणिपुर हत्या, आगजनी और लूट के मामले में एनआईए ने एक और उग्रवादी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के जिरीबाम ज़िले में नवंबर 2024 में हुई महिला की निर्मम हत्या, घरों में आगजनी और लूटपाट के मामले में एक और उग्रवादी को गिरफ्तार किया है.

अदालत ने इम्फाल की एनआईए कोर्ट में पेश होने की दी अनुमति

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजकुमार मइपकसाना के रूप में हुई है, जो मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांग्लेपाक (PREPAK) से जुड़ा हुआ है. उसे केरल के कन्नूर ज़िले से पकड़ा गया. कोच्चि स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर इम्फाल की एनआईए कोर्ट में पेश करने की अनुमति दी है.

नवंबर में हुई थी महिला की हत्या

राजकुमार, जिरीबाम जिले का ही निवासी है और ज़ैरावन गांव में नवंबर 2024 में हुए उस भयावह हमले में प्रमुख आरोपियों में शामिल था, जिसमें जोसांगकिम नामक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, और गांव के कई घरों को जला दिया गया और लूट लिया गया था.

एनआईए ने दो और उग्रवादियों को किया था गिरफ्तार

एनआईए ने इस मामले में पिछले हफ्ते दो और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था, जो अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से संबंध रखते हैं. यह मामला RC-13/2024/NIA/IMP के तहत दर्ज है. एजेंसी फिलहाल इस जघन्य अपराध से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago