देश

मानव तस्करी के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, बॉबी कटारिया के बाद बिहार से होटल संचालक को भी किया गिरफ्तार; मिला पाकिस्तान का कनेक्शन

Bihar News: मानव तस्करी के मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालगंज में मानव तस्करी के आरोप में होटल संचालक प्रह्नाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. थावे इलाके में वह होटल का संचालन कर रहा था. बता दें कि सोमवार को गुरुग्राम से यूट्यूबर बॉबी कटारिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसके बाद इसे दूसरी बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. इन लोगों पर आरोप है कि विदेशों में नौकरी दिलाने के बहाने गलत वीजा देकर कंबोडिया से पाकिस्तान के एजेंट के पास लोगों को बेच दिया करते थे.

बता दें कि सोमवार की देर रात में गुप्त सूचना मिलने के बाद एनआईए ने बिहार के गोपालगंज में छापा मारकर आरोपी प्रह्लाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके होटल के साथ ही घर पर भी छापेमारी की गई. फिलहाल उससे एनआईए की टीम पूछताछ करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-Delhi Hospital Fire: मौत के मुहाने पर खड़े दिल्ली के करीब 900 अस्पताल, बिना फायर NOC के ही धड़ल्ले से हो रहे हैं संचालित

इन लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

गौरतलब है कि सोमवार को मानव तस्करी के आरोप में एनआईए ने गुरुग्राम से यूट्यूबर बॉबी कटारिया, दिल्ली से नबी आलम, बड़ोदरा से मनीष हिंगू, चंडीगढ़ से सरताज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. इसी के बाद छानबीन में एनआईए को प्रह्लाद सिंह के खिलाफ भी कई सबूत मिले और इसी के बाद टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे भी दबोच लिया. फिलहाल इस मामले में टीम अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यूपी के लोगों ने की थी शिकायत

मीडिया सूत्रों के मुताबिक यूपी के फतेहपुर के रहने वाले अरुण कुमार और धौलाना निवासी मनीष तोमर ने पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस को बताया था कि उन लोगों ने इंस्टाग्राम पर विदेश में काम देने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था जो कि इंस्टाग्राम के साथ ही यूट्यूब पर कटारिया के ऑफिशियल अकाउंट से भी शेयर किया गया था. शिकायतकर्ता ने ये भी कहा था कि इन्फ्लुएंसर से संपर्क करने के लिए उन लोगों को गुरुग्राम के एक मॉल में स्थित ऑफिस में मिलने के लिए कहा गया था.

चीन की कंपनी में ले जाने का लगाया आरोप

शिकायतकर्ताओं ने कटारिया पर लाखों रुपये लेकर उन्हें चीन की कंपनी में ले जाने का आरोप लगाया था. इसी के साथ ही ये भी आरोप लगाया गया है कि करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी करके लाए गए थे जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. बता दें कि मानव तस्करी के मामले में अलग-अलग राज्य में आठ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. फिलहाल शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से ये भी कहा है कि हो सकता है कि ये इंटरनेशनल स्तर पर साइबर ठगी का बड़ा गिरोह हो. बता दें कि सोमवार शाम कटारिया को उसके गुरुग्राम ऑफिस से गिरफ्तार किया गया है. शिकायत मिलने के बाद ही कटारिया के साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

पाकिस्तान के एजेंट के हाथों में बेचा जा रहा था

मानव तस्करी के मामले में एनआईए की जांच में सामने आया है कि युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर इन लोगों को पाकिस्तान के एजेंट के हाथ में बेच दिया जाता था और फिर तमाम अवैध काम करने के लिए मजबूर किया जाता था. इन लोगों से तमाम देशों में फर्जी कॉल सेंटरों में चल रहे क्रेडिट कार्ड फ्रॉड और हनी ट्रैप जैसे अवैध कामों को करने के लिए भी दबाव बनाया जाता था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago