देश

झारखंड में माओवादी संगठन को समर्थन देने वाले आरोपी के खिलाफ NIA ने दायर की चार्जशीट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले राजेश देवगम के खिलाफ प्रतिबंधित आतंकी संगठन CPI (माओवादी) को सक्रिय समर्थन देने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है. देवगम पर हथियारों की डीलिंग, लेवी वसूली और माओवादी कैडरों को पनाह देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

गुरुवार को रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल की गई इस पूरक चार्जशीट में राजेश देवगम को भारतीय दंड संहिता (IPC), आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम [UA(P) Act] की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित किया गया है.

यह मामला RC-02/2024/NIA-RNC, मार्च 2024 में माओवादी नेता मिसिर बेसरा से जुड़े एक मामले में बड़ी रकम और आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी से जुड़ा है. पहले यह मामला स्थानीय पुलिस द्वारा पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसे जुलाई 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में लिया.

जांच में सामने आया कि राजेश देवगम न केवल माओवादी संगठन की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था, बल्कि आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने, गुप्त बैठकें आयोजित करने और ठेकेदारों व व्यापारियों से लेवी वसूली में भी भूमिका निभा रहा था.

देवगम की गिरफ्तारी के बाद उसके खुलासों के आधार पर हुसिपी और राजाभासा गांवों के बीच के जंगलों में दबाए गए विस्फोटक पदार्थ, जिनमें जिलेटिन की छड़ें, ₹10,50,000 नकद, वॉकी-टॉकी, सैमसंग टैबलेट, पावर बैंक, रेडियो सेट, लेवी की रसीदें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.

ये भी पढ़ें: Delhi AIIMS के ट्रामा सेंटर में भयंकर आग, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago