लीगल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लापरवाही से गाड़ी चलाने पर बीमा कंपनी मुआवजा देने की जिम्मेदार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों को लेकर एक बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा है कि लापरवाही गाड़ी चलाते हुए या स्टंट करते हुए किसी की मौत होती है, तो उसके परिवार को मुआवजा देने के लिए बीमा कंपनियां बाध्य नही है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने यह फैसला दिया है. कोर्ट ने मृतक की पत्नी, बेटे और माता-पिता की मुआवजे की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला दिया है.

दरअसल 18 जून 2014 को एन एस रविश मल्लासांद्रा गांव से अरासिकरें के बीच फिएट लीनिया से यात्रा कर रहे थे. उस दौरान कार में उनके पिता, बहन और बच्चे बैठे हुए थे. रविशा तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया. उसने गाड़ी चलाते समय नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते गाड़ी पलट गई. जिसके बाद मृतक के परिवार ने इंश्योरेंस कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस से 80 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी.

अपनी गलती से मौत होने पर बीमा दावा नहीं बनता

याचिका में कहा गया था कि रविशा एक सफल ठेकेदार था और हर महीने लगभग 3 लाख रुपये कमाता था. अदालत ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की मौत उसकी अपनी गलती से होती है, तो उसके परिवार वाले इंश्योरेंस का पैसा नही मांग सकते. मामले में पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में कहा गया कि दुर्घटना रविशा की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई है.

लिहाजा मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल ने याचिकाकर्ता के दावे को खारिज कर दिया. जिसके बाद यह मामला कर्नाटक हाईकोर्ट गया. लेकिन हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह दुर्घटना गाड़ी की टायर फटने से हुई है. हाई कोर्ट ने माना था कि यह दुर्घटना लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते हुई है. जिसके बाद परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगस्टर नीरज बवाना की अंतरिम जमानत याचिका पर मांगी स्टेटस रिपोर्ट, पत्नी के इलाज के लिए मांगी थी राहत

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

41 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago