खेल

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर क्यों बदली अपनी DOB, वजह जानकर फैंस हुए इमोशनल

Rishabh Pant: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी डेट ऑफ बर्थ को बदल दिया है. वह पिछले साल दिसंबर में कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे, जिसके बाद वह टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. हालांकि त्रषभ काफी तेजी के साथ रिकवर कर रहे हैं, और वह फिलहाल एक नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशल कर रहे हैं. उनकी टीम इंडिया में जल्दी वापसी के आसार नजर आ रहे हैं. पंत ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेट ऑफ बर्थ को बदल दिया था, हालांकि अब उन्होंने यह बात साफ कर दी है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था.

पंत के ऐसा करने के बाद लोगों के दिमाग में यह सवाल था कि उन्होंने डेट ऑफ बर्थ क्यों बदली और इसके पीछे की वजह क्या है तो क्रिकेटर ने अब यह साफ कर दिया है. बता दें कि उनकी उम्र फिलहाल 25 साल है और उनका 4 अक्टूबर 1997 को हुआ था. लेकिन उन्होंने अपनी जो डेट ऑफ बर्थ  बदल कर 5 जनवरी 2023 कर ली है.

क्यों बदली डेट ऑफ बर्थ ?

बता दें कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट 30 दिसंबर 2022 को हुआ था, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे. पंत को अस्पताल में सीधे 5 जनवरी को होश आया था. इसी वजह से उन्होंने अपनी डेट ऑफ बदल दी. उन्होंने 5 जनवरी को ही अपनी डेट ऑफ बर्थ माना है.

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि, “क्या आप जानते हैं कि मै अपनी दूसरा जन्म अपने डॉक्टरों को समर्पित कर रहा हूं. इस साल की शुरुआत में मेरा भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था. डॉक्टरों ने मुझे  दूसरा जन्म दिया. आज, #NationalDoctorsDay पर, मुझे सन फार्मा की पहल में शामिल होने और अपनी दूसरी जन्मतिथि – 5 जनवरी, 2023 को अपने डॉक्टरों को मेरी कृतज्ञता के एक छोटे से प्रतीक के रूप में समर्पित करने पर गर्व है.”

यह भी पढ़ें-  UCC पर हुए सर्वे के आंकड़ों ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, जानें क्या है लोगों की राय

पंत की अभी कैसी हालत

ऋषभ पंत की रिकवरी पर सभी की नजरें हैं क्योंकि हादसे की वजह से आईपीएल 2023 में भाग नहीं ले पाए थे. उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर ने संभाली थी. वह फिलहाल एक नेशनल एकेदमी में रिहैबिलिटेशल कर रहे हैं. उनके टी-20 विश्व कप से पहले फिट होने के आसार हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

56 seconds ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

1 minute ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

59 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago