देश

NIA Raid: एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 50 जगहों पर मारा छापा, विदेशों में दूतावासों पर हमला करने वाले 43 संदिग्धों की हुई पहचान

NIA Raid: एनआईए ने 2023 में अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में स्थित भारतीय दूतावासों पर किए गए हमलों के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 50 से ज्यादा जगहों पर एकसाथ छापेमारी करते हुए 43 संदिग्धों की पहचान की है. सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने क्राउडसोर्सिंग के जरिए सभी संदिग्धों की तलाश की है.

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद NIA ने शुरू की थी जांच

बता दें कि एनआईए ने गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दूतावासों पर हुए हमले के मामले की जांच शुरू की थी. इन हमलों में राजनयिकों को भी निशाना बनाया गया था. जिसमें खालिस्तानी समर्थक आतंकियों ने उनके दफ्तरों और घरों पर हमले किए थे.

625 लोगों को NIA ने किया गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एनआईए ने 2023 में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई करते हुए देशभर में 68 मामले दर्ज किए थे. इसके बाद से ही करीब 1000 हजार छापे मारे गए और 625 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अलग-अलग मामलों में एनआईए ने 74 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई. इन मामलों में एनआईए ने 94.70 फीसदी कनविक्शन रेट हासिल किया.

दूतावासों पर खालिस्तान आतंकियों ने किया हमला

एनआईए के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2023 में ओटावा और लंदन में भारत के उच्चायोगों या फिर अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के बाद एनआईए ने इन मामलों की जांच शुरू की थी. इन हमलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ एजेंसी ने कार्रवाई भी की है.

यह भी पढ़ें- ISRO: नए साल के पहले दिन इसरो ने रचा इतिहास, XPoSAT की सफल लॉन्चिंग के साथ दुनिया का दूसरा देश बना भारत, सैटेलाइट खोलेगा ब्रह्मांड के राज

50 से ज्यादा जगहों पर NIA ने की छापेमारी

रविवार को एनआईए ने देशभर में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान एनआईए की टीम ने सर्च ऑपरेशन में 43 से ज्यादा आरोपियों की पहचान की है. हाल के दिनों में एनआईए ने 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की. ये वे लोग हैं जिनपर इन हमलों की साजिश रचने में शामिल होने का शक है.

यह भी पढ़ें- नए साल के जश्न में डूबा पूरा देश, काशी से लेकर मां वैष्णों देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, दशाश्वमेध घाट पर की गई गंगा आरती

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

20 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

26 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

27 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

35 minutes ago