दुनिया

“पाकिस्तान को हिंदुओं ने बनाया, हम इस काबिल नहीं थे कि इसे बना सकें”, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पाक के पूर्व चीफ जस्टिस का बयान

Pakistan: सन 1947 वह साल था जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ. 14 अगस्त 1947 को जहां पाकिस्तान आजाद हुआ वहीं 15 अगस्त 1947 को भारत. पाकिस्तान खुद को जहां एक इस्लामिक देश बताता है वहीं भारत में सभी धर्म के लोग पूरी आजादी के साथ रहते हैं. बात करें आजादी के बाद दोनों मुल्कों में हिंदूओं और मुसलमानों की जनसंख्या कि तो आजादी के समय पाकिस्तान में जहां 20 प्रतिशत हिंदू रहते थे, वहीं आज उनकी जनसंख्या मात्र 1 फीसदी रह गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लामा इकबाल के बेटे और पूर्व चीफ जस्टिस जावेद इकबाल ने कहा है कि पाकिस्तान को हिंदुओं ने बनाया है. यह शख्स कोई आम इंसान नहीं बल्कि लाहौर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जावेद इकबाल हैं. वहीं इनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इन्हीं के चर्चे हैं.

हम इसके काबिल भी नहीं थे कि पाकिस्तान को बना सकें

लाहौर के हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के बेटे जावेद इकबाल ने यह बातें पाकिस्तान के एक शो नया दौर में कहीं. उन्होंने इस शो में दावा किया है पाकिस्तान को हिंदुओं ने बनाया है. वहीं उन्होंने यहां तक कह डाला है कि हम इतने काबिल भी नहीं थे कि पाकिस्तान को बना सके. हमें इस बात पर खासा गौर करना चाहिए. हमारे अंदर किसी भी तरह की काबिलियत नहीं, जो कुछ भी तैयार कर सके. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लाहौर के हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के बेटे जावेद इकबाल का यह वीडियो अन्टोल्ड पाकिस्तान के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है. हालांकि इस विडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती.

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War Update: फिर हिंसक हुई जंग, यूक्रेन के हमले में रूस के 21 लोगों की मौत, 3 बच्चे भी शामिल

बता दें कि पाकिस्तान के इस्लामपुर का पुराना नाम जहां कृष्णनगर था. वहीं संतनगर का नाम बदलकर सुन्नतनगर कर दिया गया है. इसके अलावा पाकिस्तान के कई शहरों के नाम हिंदू नामों पर थे. वहीं लाहौर के हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के बेटे के इस बयान के बीच हलचल तेज है.

Rohit Rai

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

4 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

50 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago