देश

NIA Raid: ISIS की साजिश पर NIA की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 जगहों पर छापेमारी जारी

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक और महाराष्ट्र में एकसाथ लगभग 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी वैश्विक आतंकी समूह आईएसआईएस के जरिए देशभर में आतंकी हमला करने की साजिश से जुड़े एक मामले में की जा रही है. एनआईए की रेड से आतंकी गतिविधियों में शामिल देशविरोधी तत्वों में में हड़कंप मचा हुआ है.

ISIS आतंकी साजिश से  जुड़े मामले में की गई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, एनआईए ISIS आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच कर रही है, इसी सिलसिले में महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक साथ 40से ज्यादा जगहों पर टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान टीम ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सूत्रों का कहना है कि इस जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाली एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. जिसमें विदेशी ISIS हैंडलर भी शामिल है. जांच में खुलासा हुआ है कि देश के अंदर चरमपंथी विचारधारा को फैलाने के लिए एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा था.

यह भी पढ़ें- Iraq University Fire: यूनिवर्सिटी के छात्रावास में लगी भीषण आग, 14 लोगों की जलकर मौत, डेढ़ दर्जन अस्पताल में भर्ती

एनआईए को मिले कई सबूत

मिली जानकारी में कहा गया है कि ISIS के स्वघोषित खलीफा के प्रति इस नेटवर्क ने शपथ ली थी. जिसे कथित रूप से बायथ के नाम से जाना जाता है. इसके अलावा जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि इस के लोग आईईडी निर्माण में भी शामिल हैं, जिसके सबूत भी एनआईए को मिले हैं.

पहले भी NIA ने कई आरोपियों को किया था गिरफ्तार

इस नेटवर्क का मकसद भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना था. जिसे एनआईए ने असफल करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. एनआईए ने महाराष्ट्र एटीएस की मदद से पहले भी 7-8 लोगों को गिरफ्तार किया था. पड़घा गांव NIA के रडार पर था. इसके अलावा पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में पड़घा गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. आज की छापेमारी के दौरान भी कुछ लोगों को NIA ने अरेस्ट किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

10 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

24 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

37 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago