दिल्ली पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़
Encounter In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया है. ये दोनों शूटर्स नाबालिग बताए जा रहे हैं. इन दोनों पर कई मामले दर्ज हैं.
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया था. ये वही शूटर्स हैं जिन्होंने 3 दिसंबर को पंजाब के एक पूर्व एमएलए के घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे. इन दोनों शूटर्स के नाम निखिल और आकाश हैं जो हरियाणा के सोनीपत और दादरी के रहने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- NIA Raid: ISIS की साजिश पर NIA की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 जगहों पर छापेमारी जारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश पंजाब के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने में शामिल थे. पूर्व विधायक के घर पर गोल्डी बराड़ के कहने पर हमला किया गया था. गोल्डी बराड़ ने पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा को धमकी भरे वॉइस नोट भी भेजे थे. इसके अलावा गोल्डी बराड़ के ही कहने पर उसके गुर्गों ने दीप मल्होत्रा के शराब ठेके जलाए थे.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…