देश

Pune Module Case: ISIS के तीन संदिग्ध आतंकियों की तलाश में NIA की छापेमारी, दिल्ली में छिपे होने की आशंका

पुणे ISIS मामले में वॉन्टेड तीन आतंकियों के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी सामने आ रही है. जिसको लेकर एनआईए की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. तीनों आतंकियों पर NIA ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. वहीं दिल्ली कनेक्शन सामने आने के बाद दिल्ली की स्पेशल सेल भी अलर्ट हो गई है. दिल्ली स्पेशल सेल ने भी तलाश शुरू कर दी है. NIA और स्पेशल सेल की टीम ने सेंट्रल दिल्ली इलाके में छापेमारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग सामने नहीं आया है.

एनआईए और पुणे पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है

पुणे ISIS से जुड़े आतंकियों की तलाश में एनआईए और पुणे पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों के नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख हैं. पिछले दिनों NIA ने इसी संबंध में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में कई जगहों पर छापेमारी की थी. NIA की इस छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक और असलहा बरामद हुआ था.

NIA ने पुणे माड्यूल मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था

NIA ने पुणे माड्यूल मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. ये लोग पुणे के कोंढवा में एक घर से काम कर रहे थे. यहीं पर इन लोगों ने आईईडी असेंबल किया था. इसके अलावा पिछले साल बम प्रशिक्षण और इसके निर्माण को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया था.

तीनों आतंकी स्लीपर सेल के सदस्य हैं

इसके अलावा आईईडी की टेस्टिंग के लिए एक कंट्रोल ब्लास्ट भी कराया गया था. जिसमें ये तीनों आतंकी भी शामिल हुए थे. जिसके बाद से ये तीनों आतंकी NIA की रडार पर थे. एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार चल रहे आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, ये तीनों आतंकी स्लीपर सेल के सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें- सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन, ज्योतिरादित्य के गढ़ में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, मालवा में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले!

मॉड्यूल के सदस्यों को लेकर NIA ने एक बयान भी जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि देश में ISIS राज्य स्थापित करने के उद्देश्य के साथ आतंक और हिंसा फैलाने के आईएसआईएस के एजेंडे को बढ़ाने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago