देश

“दलित, आदिवासी और OBC से नफरत करती है कांग्रेस”, बिलासपुर में बोले पीएम

PM Modi In Bilaspur : जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ की चुनावी दौड़ अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है, बीजेपी का नेतृत्व सबसे आगे पीएम मोदी करते दिख रहे हैं. पिछले तीन महीनों में प्रधानमंत्री ने चुनानी राज्य में दो रैली की हैं. आज बिलासपुर में पीएम मोदी की तीसरी रैली है. इसके तीन दिन बाद वे जगदलपुर में रहेंगे. पीएम मोदी शनिवार को विलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह ‘परिवर्तन महासंकल्प’ रैली में शामिल हुए.


इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है और नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे. छत्तीसगढ़ भ्रस्टाचार और कुशासन से त्रस्त है. रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर जो बाकी हैं वे तेज़ गति से बनाने का काम पूरा किया जाएगा. वे(कांग्रेस) मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से पीछे नहीं हटते हैं. कांग्रेस दलित, आदिवासी, OBC से भी नफरत करती है.

“रिमोट कंट्रोल से चलती थी कांग्रेस की सरकार”

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र से हज़ारों करोड़ रुपए मिले हैं. यह बात यहां के उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सभा में कहीं थी उन्होंने सच बोला तो पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया. जब कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलती थी. तब छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए औसतन 300 करोड़ रुपया मिलता था, लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने एक वर्ष में छत्तीसगढ़ को रेलवे विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपए दिए हैं. यह है मोदी मॉडल.

यह भी पढ़ें: Bangaluru: शानदार रिटर्न का ऑफर देकर 854 करोड़ की महाठगी, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा समर्पित

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था. छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह समर्पित रही है. आप लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प है.

उन्होंने कहा कि मोदी यानी गारंटी पूरी करने की गारंटी है. अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33% सीटें आरक्षित हो जाएंगी. मोदी तो करेगा, मोदी जो गारंटी देता है वह पूरी करता है लेकिन आप माताओं-बहनों को सतर्क रहना होगा. कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी उनको लग रहा है कि मोदी ने क्या कर दिया, वे गुस्से से भरे हुए हैं, उनकी नींद हराम हो गई है. इस डर के कारण वे नए-नए खेल खेल रहे हैं. अब वे बहनों में भी फूट डालना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Explainer: नेपाल में कुत्ते से दरिंदगी पर चर्चा में ब्राजील का ‘सैसॉं कानून’, क्या भारत में संभव है सख्त सजा?

Animal Cruelty Legal Explainer: नेपाल में कुत्ते को नदी में फेंकने के वायरल वीडियो के…

21 minutes ago

लालबागचा राजा पहुंचे रणवीर सिंह ने 1000 लड़कियों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा, रणबीर-आलिया भी आए साथ

Ranveer Singh Lalbaugcha Raja Seva Sankalp: गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के लालबागचा राजा पहुंचे…

29 minutes ago

जगतार सिंह जोहल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, UAPA मामलों में मिली जमानत

UAPA Case: हत्या और यूएपीए के मामले में आरोपी जगतार सिंह जोहल को दिल्ली हाई…

1 hour ago

चाय की दुकान पर लगा ली फांसी…’ निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी

देशभर में चर्चित रहे 2006 के निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने उत्तराखंड के…

1 hour ago

प्यार न करने की मिली खौफनाक सजा! बेंगलुरु में युवती की सरेआम चाकू मारकर हत्या, झकझोर देगा VIDEO

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 21 वर्षीय कानून…

1 hour ago