Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Terror Funding

टेरर फंडिंग केस में बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली. कोर्ट ने NIA से कड़ी शर्तों पर जमानत को लेकर जवाब मांगा है.

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन को पैसे भेजने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आरोपी पहले चंदा बटोरता था फिर उसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भेजता था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को कथित टेरर फंडिंग मामले में बड़ी राहत देते हुए कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.

एनआईए ने म्यामांर में आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक अमेरिकी और छह यूक्रेनी शामिल हैं. एनआईए रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद, पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी को 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

लाल किला कार ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पांच आरोपियों को तीन दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया है.

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की नजरें टिकी हैं. PMLA के तहत कैंपस अटैच करने की तैयारी के बीच यूनिवर्सिटी की फंडिंग और लाल किला धमाके की जांच से जुड़े इनपुट्स ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

दिल्ली धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का डिजिटल फिदायीन नेटवर्क सामने आया है।जांच में पता चला कि लाल किला ब्लास्ट सिर्फ ट्रेलर था और संगठन भारत के खिलाफ बड़े हमले की योजना बना रहा है। संगठन ने ‘तुहफत उल मोमिनात’ नाम का ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया, जिसमें महिलाएं शामिल होती हैं और इसके जरिए फंडिंग जुटाई जाती है।

टेरर फंडिंग और हत्या के मामलों में आजीवन कारावास काट रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को फांसी की सजा देने की एनआईए याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने नागा विद्रोही संगठन एनएससीएन-आईएम और टेरर फंडिंग मामले में आरोपी अलेमला जमीर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि ट्रायल अभी चल रहा है.

जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए यात्रा खर्च खुद वहन करने की अदालत की शर्त को चुनौती दी है. दिल्ली हाई कोर्ट 18 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई करेगा.