Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एनआईए का नक्सली टेरर फंडिंग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, रांची और लातेहार में छापेमारी

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने रांची और लातेहार में माओवादी नक्सलियों के टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े लोगों के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की.

NIA Team

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने रांची और लातेहार में माओवादी नक्सलियों के टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े लोगों के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की. रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा में जितेंद्र नाथ पांडेय और रोहित यादव के घरों पर एनआईए की टीम ने दबिश दी.

एनआईए ने बरामद किए महत्वपूर्ण दस्तावेज, रोहित यादव के ईंट भट्ठे पर भी जांच

सूचना है कि जितेंद्र नाथ पांडेय और रोहित यादव के घरों से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं. लातेहार के चंदवा में भी रोहित यादव के ईंट भट्ठे पर एनआईए की टीम पहुंची है. कुछ वर्ष पूर्व भी लपरा में रोहित यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी और उसे टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है और लोगों को घरों से निकलने या अन्दर जाने की अनुमति नहीं है.

बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात, महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

बताया जा रहा है कि रोहित यादव और जीतेन्द्र नाथ पाण्डेय, 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रवींद्र गंझू, नकुल यादव और उसके लोगों द्वारा व्यवसायियों-ठेकेदारों से वसूली जाने वाली रकम का निवेश करते हैं. जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वहां बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती है. टीम में महिला पुलिसकर्मी भी हैं, ताकि घरों की महिला सदस्यों की तलाशी ली जा सके. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

एनआईए की पिछली कार्रवाई में गैंगस्टर अमन साहू के ठिकानों पर छापेमारी

एनआईए ने इसके पहले टेरर फंडिंग के मामले में 19 जून को झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू के रांची और हजारीबाग जिले के तीन ठिकानों पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की थी. इस दौरान एक एसयूवी, सीसीटीवी का डीवीआर और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े कागजात जब्त किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital