देश

70 दिन में हमने 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों को सरकारी नौकरी दी, दुनिया में कोई और सरकार ऐसा नहीं कर पाई: तेजस्वी यादव

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का दावा है कि उन्होंने लाखों सरकारी नौकरियां पैदा की हैं. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में 70 दिन में दो लाख से ज्यादा शिक्षकों को सरकारी नौकरी दी गई.

बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारी सरकार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रही है. जिसके पहले चरण में 1,20,000 और सिर्फ 70 दिन बाद दूसरे चरण में 96,000 यानी 70 दिन में हमने करीब दो लाख से ज्यादा शिक्षकों को सरकारी नौकरी दी है.”

तेजस्वी यादव पटना में बोले, “हमारा ये कदम ऐतिहासिक है. मुझे नहीं लगता कि भारत या दुनिया में किसी भी सरकार ने किसी भी विभाग में इस तरह लाखों नौकरियां दी हों. यह एक विश्व रिकॉर्ड है जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनाया गया है.”

यह भी पढ़िए: भारत में जिहाद फैलाओ…आर्थिक मदद भी देंगे…, पाकिस्तान ISI से मिलकर भारत विरोधी काम करने वाले तहसीम को ATS ने दबोचा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

10 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

32 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

45 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago