फोटो-सोशल मीडिया
शिवांग तिमोरी
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर देश भर के राजनीतिक दलों के प्रमुख को निमंत्रण भेजा जा रहा है. तो वहीं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को अभी तक राम मंदिर कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला है. इसको लेकर उन्होंने कहा है कि, जब निमंत्रण मिलेगा, तब इस पर बात की जाएगी.
लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले पहुंचे थे. यहां पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने राम मंदिर निमंत्रण को लेकर कहा कि, जब मिलेगा तब कहूंगा उससे पहले कुछ भी निमंत्रण पर कहना आसान नही है. जब निमंत्रण मिलेगा तब अपनी बात इस पर रखूंगा. इसी के साथ ही उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, “जो मेहनत करेगा, जनहित के कार्य करते हुए जनता के बीच रहेगा, जो जनता के विश्वास को जीतेगा. जनता उसी को वोट देगी. हमारा प्रयास रहेगा कि आजाद समाज पार्टी जहाँ जहाँ चुनाव लड़े वहां मजबूती से लड़े.” तो वहीं शंकराचार्य के बयान को लेकर कहा कि 22 जनवरी का कार्यक्रम भाजपा का कार्यक्रम है. धर्म किसी दल या विशेष का नही होता है. भाजपा को इस धर्म की राजनीति छोड़कर जनता के हित के लिए सोचना चाहिए. इसी के साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश राजस्थान के चुनाव को लेकर कहा कि राजस्थान में वहां पर हमारे वोट नही काटे होते तो हमारे एमएलए जनता की आवाज उठा रहे होते.
आजाद ने इंडिया गठबन्धन को लेकर कहा कि, अच्छा होता कि यह गठबंधन 6 माह पहले हो जाता. जमीन पर जाकर काम करता तो परिणाम कुछ और हो सकते थे, जिस तरह से भाजपा शाम दण्ड भेद की राजनीतिक कर रही है, अपने नेताओं और सरकारी कर्मचारियों द्वारा दबाब डालकर वोट कटवाया है. आजाद ने आगे कहा कि, मैने मेयर के चुनाव के दौरान आगरा में सुना था कि, 1 लाख 70 हजार वोट उन बस्तियों से कटे जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं. इसी के साथ ही आजाद ने ईवीएम को लेकर कहा कि, हमारे लोग आंदोलन की मांग कर रहे है लेकिन बिना जनसमूह के आंदोलन सम्भव नही है. ईवीएम को लेकर भी हम आंदोलन करेंगे. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, लोगो की शंका को इलेक्शन कमीशन को दूर करना चाहिए.
पत्रकारों से बात करते हुए अपने और अखिलेश के रिश्ते को लेकर कहा कि, हमारी बहुत अच्छी बात होती रहती है और हमने मिलकर 2022 के बाद मिलकर बहुत काम किया है जो रिश्ते अच्छे है वो अच्छे ही रहेंगे. 2024 के चुनाव में गठबंधन को कितने सीट मिलेगी के सवाल पर कहा कि भविष्यवाणी करने का काम बागेश्वर धाम का है मेरा नही है. तो वहीं आकाश आनन्द के सवाल पर कहा कि अच्छा होता उस नम्बर को जारी करते जिस पर उनके वर्ग के लोग लंबे समय तक उनसे जुड़ पाते और अपनी बात रख पाते.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…