बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तरफ से प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन हो, इसको लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू के बाद अब आरजेडी ने भी पीएम पद का दावेदार बताया है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार पीएम पद के लिए सबसे काबिल व्यक्ति हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देश का अगला पीएम बिहार से होना चाहिए.
आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को पीएम पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगला प्रधानमंत्री बिहार से होना चाहिए. आरजेडी प्रवक्ता के इस बयान के बाद एक बार फिर से विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पीएम पद के चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. जाहिर है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बताकर इस मुद्दे को हवा दी गई हो. इससे पहले भी जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बताया गया था. हालांकि सीएम नीतीश कुमार कई बार खुद को पीएम पद के दावेदारों की लिस्ट से बाहर होने का दावा कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वो पीएम पद के दावेदार नहीं हैं. उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.
आरजेडी प्रवक्ता के बयान के कई मायने निकाले जाने लगे हैं. कुछ लोग इसे आरजेडी में तेज हुई ब्राह्मण बनाम राजपूत की सियासत से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि नीतीश की सुस्त पड़ी सियासी महात्वाकांक्षा को हवा देने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha 2024: “न किसी को चाय ऑफर करेंगे, न तो बैनर-पोस्टर लगाएंगे” लोकसभा चुनाव को लेकर गडकरी का बड़ा ऐलान
सबसे बड़ी बात ये है कि वीरेंद्र का बयान ऐसे समय में आया है जब लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने मनोज झा के बयान का समर्थन किया है. लालू प्रसाद ने खुद कहा था कि चेतन आनंद के पास अक्ल नहीं है. जितनी बुद्धि होगी, उतना ही बोलेंगे. लालू ने ये भी दावा किया था कि राजपूत मतदाता आरजेडी के साथ है.
आरजेडी का दूसरा प्लान नीतीश कुमार को देश की राजनीति में भेजने का है. जिससे बिहार की गद्दी आरजेडी के तेजस्वी के हाथों में सौंपी जा सके. जेडीयू और आरजेडी के बीच किसी भी तरह की डील को नकारा जा चुका है, लेकिन कभी-कभी दिल की बात जुबान पर आ जाती है. कुछ महीने पहले की बात है जब लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि इंडिया गठबंधन के एक नहीं, अनेक संयोजक होंगे. इसके अलावा ये भी कहा था कि बिहार की जनता तेजस्वी को सीएम के रूप में देखना चाहती है.
-भारत एक्सप्रेस
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…