देश

नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम आवास पर इस बातचीत को राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. तीनों नेता एक साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है. ऐसे में इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में बिहार में भाजपा ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जैसे नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल के अगले चरण के विस्तार और 2026 में होने वाले राज्यसभा व विधान परिषद चुनावों से जुड़े मुद्दे भी हैं.

केंद्रीय बजट से पहले दिल्ली दौरा

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की गई है. बिहार में खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है. वर्तमान में नीतीश मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री हैं, जबकि कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऐसे में 10-11 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं.

बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं. चुनाव से पहले कई वादे किए गए थे, जिसमें प्रधानमंत्री ने भी बिहार को विकसित राज्य बनाने की बात कही थी. ऐसे में आने वाले केंद्रीय बजट से पहले यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

वहीं जदयू में इन दिनों सदस्यता अभियान चल रहा है. मुख्यमंत्री दिल्ली में जदयू नेताओं के साथ बैठक कर इस अभियान की समीक्षा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- विकसित भारत ‘जी राम जी’ बिल: कानून बनने के बाद भी क्यों गरमाई राजनीति

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago