खेल

IND vs ENG: भारतीय सरजमीं पर 12 साल बाद विदेशी टीम ने किया यह कारनामा, ओली पोप के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

India vs England: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी की है. पहली पारी में 246 रन पर ढेर होने वाली टीम ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 77 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए थे और 126 रन की बढ़त ले ली थी. इसका पूरा श्रेय टीम के उपकप्तान ओली पोप को जाता है. वह क्रीज पर 179 से ज्यादा रन बनाकर डटे हुए हैं.

इंग्लैंड की टीम के इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से 12 साल का सूखा खत्म हुआ. साल 2012 के बाद किसी विदेशी टीम ने भारत में दूसरी बार 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. ओली पोप इस समय 173 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. यह भारत में किसी विदेशी खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने 12 साल पहले अहमदाबाद में 176 रनों की पारी खेली थी.

नागपुर में इंग्लैंड ने बनाए थे 352 रन

कुक के बाद पोप दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बेहतरीन पारी खेली है. दोनों खिलाड़ी ने पहले ही टेस्ट मैच में यह पारी खेली. टीम इंडिया ने 2012 में वह सीरीज हार गयी थी. इसके बाद से भारत ने घर में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है. हाल ही में भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली विदेशी टीमों की बात करें तो इंग्लैंड ने साल 2012 में नागपुर में 4 विकेट खोकर 352 रन बनाकर पारी घोषित की थी.

स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बनाए रन

इंग्लैंड टीम ने साल 2012 में अहमदाबाद टेस्ट में 406 रन बनाए थे. इसके अलावा साल 2011 में कोलकाता में वेस्टइंडीज टीम ने 463 रन बनाए थे. साल 2010 में न्यूजीलैंड ने हैदराबाद में 8 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी. घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया की सफलता के पीछे स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रही है. इंग्लैंड ने तीनों भारतीय स्पिनर्स रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई है.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट में ओली पोप ने शतक जमाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

44 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

46 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

1 hour ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

1 hour ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

2 hours ago