देश

UP Politics: PM मोदी को टक्कर देने के लिए वाराणसी में उतरेंगे नीतीश कुमार, लोकसभा को लेकर JDU का ये है मास्टर प्लान

UP Politics: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और यूपी को लेकर तमाम दावे करती दिखाई दे रही हैं. माना जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है, इसी को देखते हुए हर किसी की नजर यूपी की लोकसभा सीटों पर लगी हुई हैं तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर निशाना साधा है और वह खुद यहां पर चुनाव प्रचार करने के लिए आने की तैयारी कर रहे हैं.

बता दें कि एनडीए गठबंधन को इस बार लोकसभा चुनाव हराने के लिए सभी विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के छत के नीचे आए हैं. इसको देखते हुए ये माना जा रहा है कि जनता दल (युनाइटेड) के नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार यूपी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं और ताजा खबर सामने आ रही है कि वह लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज वाराणसी से कर सकते हैं. चूंकि वाराणसी लोकसभा सीट पर बीते दो लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जीत का झंडा गाड़ रहे हैं, ऐसे में इंडिया गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए उतारा जा रहा है. इसी के साथ उनको ही इंडिया गठबंधन का पीएम का चेहरा बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: DJ बजने और नाच-गाना होने पर काजी नहीं पढ़ाएंगे निकाह… मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जारी किया फरमान

24 दिसंबर को वाराणसी आएंगे नीतीश कुमार

खबरों के मुताबिक, नीतीश कुमार 24 दिसंबर को अपनी पहली चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए वाराणसी का दौरा करेंगे और यहां के कुर्मी वोट बैंक को अपनी ओर करने के लिए रोहनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर बिहार के कैबिनेट मंत्री और जेडीयू के संगठन मंत्री ने पुष्टि की है. तो उधर नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश में फूलपुर, बनारस और अम्बेडकर नगर से चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार प्रतापगढ़ से भी चुनाव लड़ सकते हैं.

17 दिसंबर को पीएम मोदी का है वाराणसी दौरा

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी सम्भावित दौरा 17 दिसंबर को हो सकता है. खबरों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी भी वाराणसी से ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करने वाले हैं. बता दें कि पीएम मोदी अपने कार्यकाल के दौरान 43वीं बार वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं. इस मौके पर वह वाराणसी में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

13 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

19 minutes ago

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

1 hour ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

1 hour ago