Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, कहा- “खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार को ही खोद देंगे”

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के इटावा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा “खोदते-खोदते अपनी सरकार खोद देगी”.

Maha Kumbh 2025

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने हर जगह मंदिर या अन्य जगह खुदाई पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग एक दिन “खोदते-खोदते अपनी सरकार खोद देंगे”.

सपा मुखिया ने यहां पत्रकारों से बातचीत में संभल में मंदिर मिलने पर कहा, “ये ऐसे ही खोदते रहेंगे और खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार को खोद देंगे. ये मठ विधान पर चलने वाले लोग हैं. सरकार हटेगी तभी आवारा पशु हट पाएंगे. ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ वाले अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाए.”

उन्होंने बाराबंकी के सपा विधायक द्वारा भाजपा को हिन्दू आतंकवादी कहे जाने वाले बयान पर कहा कि जो लोग नफरत फैलाते हैं, लोगों को मारते हैं, सड़क पर नंगा कर देते हैं, उन्हें क्या कहा जाए.

भाजपा की अंडरग्राउंड विचारधारा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की अंडरग्राउंड विचारधारा है. उन्होंने कहा कि अगर मोहन भागवत मुख्यमंत्री को एक फोन कर दें तो सारे सर्वे और सारे विवाद बंद हो जाएंगे. ये बयान राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे हैं.

उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर भी भाजपा को घेरा है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब पूजनीय हैं. भाजपा के सभी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए. प्रदेश में सारे गलत काम, जमीन पर कब्जे भाजपा के लोग कर रहे हैं. जगह-जगह लूट और डकैती हो रही है. यह सरकार संविधान के रास्ते पर नहीं चल रही. बैंक के लॉकर लूटे जा रहे हैं.


इसे भी पढ़ें-भारत ने दुनिया को दिखाई ताकत, जानें Global Fire Power Ranking में किस नंबर पर है


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital