देश

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर लड़ेंगे चुनाव, श्रीनगर में बोले राहुल गांधी- वापस दिलाएंगे राज्य का दर्जा

Jammu Kashmir News: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इस साल सितंबर महीने के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ये चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच एक बड़ा पॉलिटिकल इवेंट है, इन दोनों दलों को यहां सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों का साथ चाहिए होगा. खबर आई है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC/नेकां) के साथ गठबंधन कर लिया है.

आज गुरुवार, 22 अगस्त को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस से गठबंधन की पुष्टि कर दी. उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर की सभी 90 सीटों पर हमारी दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी. कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, ये आज रात तक फाइनल कर लिया जाएगा. हमें उम्मीद है कि हम फिर से सत्ता में आएंगे. हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं.’

फोटो- राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान फारुक अब्दुल्ला.

मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी आज मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ श्रीनगर पहुंचे थे. उन्हें श्रीनगर के मशहूर होटल में ठहराया गया. वहां राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा— “जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करना और इसे वापस राज्य का दर्जा दिलाना सबसे जरूरी है. यहां से मेरा खून का रिश्ता है. ऐसे में उम्मीद है कि चुनाव में लोग हमारा साथ जरूर देंगे.”

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

कांग्रेस नेता ने कहा— अब PM की छाती 56 इंच की नहीं

राहुल गांधी ने श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की 56 इंच की छाती पर तंज कसा और उनके चलने का अंदाज दिखाया. राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने मोदीजी का कॉन्फिडेंस तोड़ दिया है. अब उनकी छाती 56 इंच की नहीं रही. वे कंधे झुकाकर चलते हैं.

‘नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलेंगे’

श्रीनगर दौरे से पहले राहुल गांधी ने कहा था— “भाइयों-बहनों…हमें नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलनी है. नफरत की काट नफरत से नहीं हो सकती है, मोहब्ब्त से हो सकती है. हम नफरत को मोहब्बत से हराएंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में गठबंधन तभी होगा, जब कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को इज्जत मिलेगी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

10 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago