देश

Noida: अपराधियों के खिलाफ CP लक्ष्मी सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन, एक सप्ताह में आधा दर्जन बदमाश एकाउंटर में घायल

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. ताबड़तोड़ हो रहे एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस अभियान के तहत नोएडा जिले में पिछले एक हफ्ते में पुलिस मुठभेड़ में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश घायल हुए है. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. ये एनकाउंटर जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में हुईं.

अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में पहली मुठभेड़ 2 अगस्त को बिसरख थाना इलाके में हुई. जिसमें राहगीरों से चेन लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया. इसके बाद अगले दिन यानी कि 3 अगस्त को एटीएस गोल चक्कर के पास बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया.

जिले में हुईं आधा दर्जन से ज्यादा मुठभेड़

5 अगस्त को थाना सेक्टर 142 में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी, वहीं 6 अगस्त को दादरी पुलिस ने कार में सवारी बैठाकर लूटने वाले दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. उसी दिन थाना सेक्टर 58 पुलिस को एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली. इसके अलावा 6 अगस्त को ही देर रात सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया. जिसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें- CM Yogi के खिलाफ ‘अपमानजनक’ पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को किया गिरफ्तार

सीपी लक्ष्मी सिंह ने दुरुस्त की कानून-व्यवस्था

नोएडा की कमान जब से लक्ष्मी सिंह ने संभाली है, तब से अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. आएदिन गिरोह चलाने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा रहा है. जिले की कानून-व्यवस्था में काफी सुधार होने के साथ ही महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में भी काफी कमी आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

19 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

24 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

38 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

54 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

58 minutes ago