देश

UP News: बदायूं में सड़क हादसे में तीन और सीतापुर में एक कांवड़िए की मौत, सड़क पर खून से लथपथ मिले शव, मचा कोहराम

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिनावर क्षेत्र में रविवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई है. मरने वालों में दो युवक जीजा-साला बताए जा रहे हैं. इसके अलावा सीतापुर में भी बस ने एक कांवड़िए के कुचल दिया है, जिसको लेकर कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, बरेली से कांवड़ लेने के लिए बाइक से तीन कांवड़िए निकले थे. बताया जा रहा है कि रविवार रात को बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बरखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने रौंद कर भाग गया. इसकी जानकारी तब हुई जब गश्त पर निकली पुलिस ने सड़क पर तीन युवकों के शव खून से लथपथ पड़े देखे. इस पर पुलिस तीनों को जिला अस्पताल ले कर गई लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों में दो बरेली और एक दातागंज का रहने वाला बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- यूपी के हापुड़ में कार चालक की दबंगई, टोल मांगे जाने पर कर्मी पर चढ़ाई कार, सामने आया खौफनाक Video

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है. एक का नाम गजेंद्र है जो कि 30 साल का है और बरेली का निवासी है. वहीं दूसरे की पहचान राम बहादुर (30) के तौर पर हुई है जो बरेली और तीसरा दातागंज का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि गजेंद्र और रामबहादुर रिश्ते में जीजा-साला हैं. पुलिस ने जैसे ही हादसे की जानकारी दी परिजनों में कोहराम मच गया है. गांव में मातम पसरा हुआ है.

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने मृतक गजेंद्र के घर में फोन किया तो भाई मुनेंद्र फोन पर रोने लगा. इस पर पुलिस ने उसे समझाया और बदायूं पोस्टमार्टम गृह पर आने को कहा. इसके बाद मुनेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि, गजेंद्र अपने साले रामबहादुर और दातागंज के वीरपाल के साथ कछला कांवड़ लेने के लिए निकले थे. इस दौरान मुनेंद्र का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था और घर में मातम पसरा हुआ था. मुनेंद्र ने बताया कि गजेंद्र शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं. रामबहादुर अभी अविवाहित था.

सीतापुर में बस ने कुचला

वहीं उत्तर प्रेदश के सीतापुर में भी बस ने एक कांवड़िए को रौंद दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है. इससे बाद अन्य कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर दिया. ओवरब्रिज के पास ये घटना हुई है. इस घटना को लेकर हरगांव पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा है. रोड जाम कर हंगामा काट रहे कांवड़ियों ने बस चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है. बताया जा रहा है कि मृतक कांवड़िया जलाभिषेक करने के बाद घर लौट रहा था और हरगांव थाना क्षेत्र में हादसा होने के बाद उसकी मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

5 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

13 minutes ago

गेमिंग कंट्रोलर से तबाह होंगे ईरानी ड्रोन! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका ने उतारे ‘अदृश्य’ लेजर हथियार

US Military Laser Weapon: अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों…

22 minutes ago

IRDAI के एक ड्राफ्ट से पॉलिसीबाजार को बड़ा झटका, एक दिन में ₹31 हजार करोड़ की मार्केट वैल्यू साफ

Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के…

24 minutes ago

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका शर्मसार, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, चिराग भी नाराज

Bihar News: बिहार में जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से…

30 minutes ago

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

57 minutes ago