मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप में कथित ‘अपमानजनक’ पोस्ट करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन शहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के भदोही में रविवार को पुलिस ने 35 वर्षीय शहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया. यूपी की पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में सीएम योगी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट किया गया, लेकिन इसके एडमिन ने पोस्ट करने वाले के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
भदोही पुलिस के एसएचओ ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार की पहचान शहाबुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है जो भदोही में धागे का कारोबार करता है. पुलिस ने बताया,”वह(शहाबुद्दीन अंसारी) इसे(पोस्ट) हटाने और मुस्लिम अंसारी(कथित अपमानजनक पोस्ट करने वाला ग्रुप का सदस्य) को व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने के बजाय चुप रहे.” पुलिस ने कहा कि ग्रुप एडमिन के कारण उन्हें यह टिप्पणी करने वालों को रोकना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसलिए ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया गया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड के पास लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 6 से अधिक गाड़ियां, रेस्क्यू जारी
पुलिस ने बताया कि जिस ग्रुप में ये पोस्ट किया गया था उस ग्रुप का नाम ‘नगर पालिका परिषद भदोही’ है. पुलिस ने यह भी बताया कि पोस्ट पर ग्रुप के कई सदस्यों ने आपत्ति भी जताई थी लेकिन एडमिन ने कुछ नहीं किया. ग्रुप के बारे में बताते हुए पुलिस ने आगे कहा कि इसका उपयोग लोग अपने क्षेत्रों की समस्याओं को साझा करने के लिए करते हैं. इसमें नगर पालिका के कर्मचारी और स्थानीय लोग समेत कुल 418 लोग हैं.
-भारत एक्सप्रेस
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…