देश

Video Viral: रील बनाने के क्रेज में खतरनाक स्टंट, नोएडा की सड़कों पर घूमी मौत वाली स्कॉर्पियो, जांच में जुटी पुलिस

Video Viral: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बिना नंबर प्लेट एक स्कॉर्पियो कार एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट कर रही है. इस वीडियो में यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई है. रील बनाने के क्रेज में खतरनाक स्टंट दलित प्रेरणा स्थल के पास बनाया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा के फेस 1 थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस विभाग जांच में जुटा है.

नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरण स्थल के पास सड़क पर जिग जैग तरीके से ड्राइव कर रहा स्कार्पियो कार का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें चालक बहुत ही तेज और जिग जैग तरीके से गाड़ी को चलाते दिखाई दे रहा है. नोएडा की सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल के पास स्कॉर्पियो सवार बीच सड़क पर कार से स्टंट और जिग जैग तरीके से वाहन चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

फेज-1 पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है. करीब 15 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग की स्कार्पियो कार से स्टंट हो रहा है. ये नहीं पता चल पाया है कि कार का वीडियो कब का है. कार पर नंबर प्लेट भी नहीं है. यही नहीं शीशे पर ब्लैक फिल्म भी लगी है. स्टंट के कारण सड़क हादसा हो सकता है. जिस तरह से ये कार ड्राइव कर रहा है ऐसे में कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. पुलिस के मुताबिक वीडियो संज्ञान में लिया गया है. सीसीटीवी के जरिए जांच की जा रही है. कार की तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Viral Video: चलती स्कूटी पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस फरमा रहा था कपल, वीडियो वायरल होने पर ‘रोमियो’ गिरफ्तार

गौरतलब है कि बीते कुछ वक्त से नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रील का क्रेज कुछ ज्यादा बढ़ गया है. पिछले कुछ समय से ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं. हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. बावजूद इसके लगाम नही लग रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

15 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

24 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

25 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

53 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago