Bihar news: Dulhinbazar में खनन माफियों का आतंक, छापेमारी टीम पर किया हमला
पटना जिले के दुल्हिनबाज़ार में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से कुचलकर एक सैप जवान की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। बीती रात दुल्हिनबाज़ार में खनन विभाग की टीम अवैध बालू खनन और परिवहन को रोकने सोन नदी किनारे पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बालू से भरे एक ट्रैक्टर को रोका गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे चल रही एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक आगे बढ़ी… और सैप जवानों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर दुल्हिनबाज़ार पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को घटनास्थल से जब्त कर लिया गया...
Video Viral: रील बनाने के क्रेज में खतरनाक स्टंट, नोएडा की सड़कों पर घूमी मौत वाली स्कॉर्पियो, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक वीडियो संज्ञान में लिया गया है. सीसीटीवी के जरिए जांच की जा रही है. कार की तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.







