देश

Noida News: तीन हजार न चुका पाने पर सब्जी विक्रेता को जमकर पीटा, निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में मानवता उस वक्त शर्मसार हो गई, जब वायदे के मुताबिक तीन हजार की उधारी न चुका पाने वाले छोटे व्यापारी को दबंग आढ़ती ने लाठी-डंडे से पीटा और उसे निर्वस्त्र कर पूरी मंडी में घुमाया. यह घटना नोएडा के फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित फल एवं सब्जी मंडी से सामने आई है. इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की और 30 घंटे तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसके बाद फेज दो कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी आढ़ती सुंदर और भगवान दास को गिरफ्तार किया. हालांकि अभी दो आरोपी फरार हैं,

इस घटना में वायरल वीडियो मानवता को शर्मसार कर देने वाला है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक को निर्वस्त्र कर आरोपी उसे सब्जी मंडी में घुमा रहा है. तो वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने शेयर कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Ambedkarnagar: सड़क पर साइकिल से जा रही छात्रा का शोहदे ने खींचा दुपट्टा, सड़क पर गिरने के बाद बाइक ने रौंदा, Video Viral

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत

इस घटना के मामले में पुलिस को दी शिकायत में मैनपुरी निवासी पीड़ित अमित ने बताया कि वह फेज दो के सेक्टर-88 स्थित मंडी में ठेले पर लहसुन बेचता है. उसने रोते हुए पुलिस को जानकारी दी कि एक महीने पहले सुंदर से 5,600 रुपये काम के लिए उधार लिए थे. सोमवार को उसने सुंदर से मुलाकात की और उसके 2500 रुपए वापस कर दिए थे और शेष पैसे कुछ दिनों के बाद देने का बात कही थी.

इस बात पर सुंदर ने अपने मुनीम और दो मजदूरों को बुलाकर उसे दुकान में बंद कर दिया और उसे नंगा कर डंडों से खूब पीटा. साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. वहीं इस घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी आढ़ती सुंदर, मुनीम और दो मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के सम्बंध में एडीसीपी सेंट्रल डॉक्टर राजीव दीक्षित ने मीडिया को बताया कि, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है. घटना में जो भी शामिल होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago